एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | भाजपा तटकरे का इस्तेमाल कर राकांपा में फूट डालने की कोशिश कर रही : रोहित पवार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) के नेता रोहित पवार ने मंगलवार को दावा किया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार के नेतृत्व वाली राकांपा के प्रदेश अध्यक्ष सुनील तटकरे का इस्तेमाल करके पार्टी में फूट डालने की कोशिश कर रही है।

देश की खबरें | भाजपा तटकरे का इस्तेमाल कर राकांपा में फूट डालने की कोशिश कर रही : रोहित पवार

बुलढाणा, 29 जुलाई राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) के नेता रोहित पवार ने मंगलवार को दावा किया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार के नेतृत्व वाली राकांपा के प्रदेश अध्यक्ष सुनील तटकरे का इस्तेमाल करके पार्टी में फूट डालने की कोशिश कर रही है।

बुलढाणा में संवाददाताओं से मुखातिब रोहित ने कहा कि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) में दो गुट हैं-एक तटकरे के नेतृत्व वाला गुट, जिसे पार्टी पदाधिकारियों का समर्थन हासिल है और दूसरा अजित पवार के नेतृत्व वाला समूह, जिसे विधायकों का समर्थन प्राप्त है।

रोहित महाराष्ट्र के अहिल्यानगर जिले के कर्जत-जामखेड विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं।

उन्होंने कहा, “भाजपा नेता सुनील तटकरे के माध्यम से अजित पवार की पार्टी को तोड़ने की कोशिश कर रहे हैं।”

रोहित ने यह भी दावा किया कि तटकरे 2029 में भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ेंगे।

तटकरे राकांपा की महाराष्ट्र इकाई के अध्यक्ष और अजित पवार के करीबी सहयोगी हैं। वह रायगढ़ लोकसभा क्षेत्र से दो बार सांसद रह चुके हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 29, 2025 07:52 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).