देश की खबरें | राजस्थान में केवल भाजपा ही विकल्प: सिंह
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव और राजस्थान के प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह ने सोमवार को प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर भ्रष्टाचार में लिप्त रहने का आरोप लगाया और साथ ही कहा कि राज्य में केवल भाजपा ही विकल्प है जो सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को ध्येय मानकर काम करती है
जयपुर, 12 जून भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव और राजस्थान के प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह ने सोमवार को प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर भ्रष्टाचार में लिप्त रहने का आरोप लगाया और साथ ही कहा कि राज्य में केवल भाजपा ही विकल्प है जो सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को ध्येय मानकर काम करती है
कई लोगों ने यहां भाजपा की सदस्यता ग्रहण की जिनमें पूर्व मुख्यमंत्री जगन्नाथ पहाड़िया के बेटे ओमप्रकाश पहाड़िया भी हैं।
इस अवसर पर सिंह ने कहा,‘‘आज राजस्थान में केवल भाजपा ही विकल्प है। इन सब लोगों के भाजपा में आने से पार्टी और मजबूत होगी। इन लोगों ने बिना शर्त भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है।'’
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर निशाना साधते हुए सिंह ने कहा कि गहलोत ने साढ़े चार साल के कार्यकाल में कोई काम किया नहीं.. अब केवल खोखली घोषणाएं कर रहे है।' सिंह ने आरोप लगाया,‘‘राजस्थान में व्याप्त जंगल राज, भ्रष्टाचार, और हाहाकार से ध्यान भटकाने के लिये मुख्यमंत्री दिन प्रतिदिन छोटी-छोटी घोषणा कर रहे हैं।’’
भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सी पी जोशी ने गहलोत के इस आरोप का खंडन किया कि राज्य में भाजपा की सरकार आने पर वह पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार की योजनाएं बंद कर देती है। जोशी ने कहा,‘‘भाजपा कभी योजनाएं बंद नहीं करती.. यह काम कांग्रेस ने किया है। भाजपा सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को ध्येय मानकर काम करती है।’’
इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव रहे विजेन्द्र सिंह शेखावत ने भाजपा की सदस्यता ली। वह पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल के भांजे हैं। इसी तरह पूर्व प्रशासनिक अधिकारी ओमप्रकाश पहाड़िया, बहुजन समाज पार्टी के प्रदेश महासचिव अशोक कुमार वर्मा तथा भारतीय प्रशासनिक सेवा के सेवानिवृत्त अधिकारी चंद्र प्रकाश मीणा ने भी भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 12, 2023 06:16 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

