देश की खबरें | भाजपा कर रही सार्वजनिक स्वास्थ्य का राजनीतिकरण - बघेल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भारतीय जनता पार्टी के घोषणा पत्र में बिहार के लोगों के लिए नि:शुल्क कोविड—19 टीकाकरण के वादे के बाद पार्टी पर सार्वजनिक स्वास्थ्य का राजनीतिकरण करने का आरोप लगाया है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

रायपुर, 22 अक्टूबर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भारतीय जनता पार्टी के घोषणा पत्र में बिहार के लोगों के लिए नि:शुल्क कोविड—19 टीकाकरण के वादे के बाद पार्टी पर सार्वजनिक स्वास्थ्य का राजनीतिकरण करने का आरोप लगाया है।

मुख्यमंत्री बघेल ने ट्वीट किया है कि राजग के घोषणापत्र में बिहार के लोगों के लिए नि:शुल्क टीके की बात कही गई है। यह भाजपा और जदयू का एक चुनावी वादा है।

यह भी पढ़े | Uttar Pradesh: धान खरीद में अनियमितता पर योगी सरकार सख्त, 8 प्रभारियों समेत 10 पर एफआईआर.

बघेल ने नीचे लिखा है, नोट: घोषणापत्र किए जाने वाले वादों की एक सूची है जिसमें कहा गया है कि यदि सरकार सत्ता में आती है तो वह नागरिकों के स्वास्थ्य का राजनीतिकरण करेंगे।

मुख्यमंत्री ने यह भी लिखा है कि इस चुनावी वादे के साथ भाजपा ने यह भी संकेत किया है कि दूसरे राज्यों में जहां चुनाव नहीं हो रहे हैं वहां के नागरिकों को टीके के लिए भुगतान करना होगा।

यह भी पढ़े | 8 Year Old Girl Allegedly Assaulted Sexually In Delhi: दिल्ली में 8 साल की नाबालिग बच्ची का यौन उत्पीड़न करने वाले रिश्तेदार गिरफ्तार.

वहीं राज्य के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने ट्वीट किया है, ‘‘कोविड का नि:शुल्क टीका मेरे देश के प्रत्येक नागरिक का अधिकार है। यह आश्चर्यजनक है कि बिहार में भाजपा ने इसे चुनावी वादे के रूप में इस्तेमाल किया है।’’

सिंहदेव ने कहा है, ‘‘चुनाव आयोग को पर स्वत: संज्ञान लेना चाहिए कि केन्द्र सरकार लोगों तक मुफ्त टीका पहुंचाने के लिए चुनावी नतीजों को आधार न बना सके।’’

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बृहस्पतिवार को बिहार विधानसभा चुनावों के लिए भाजपा का घोषणापत्र जारी किया था। घोषणा पत्र में कोविड-19 के लिए मुफ्त टीकाकरण सहित कई वादे शामिल हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान