एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | जिला पंचायत अध्यक्षों की कुर्सी हथियाने के लिए सत्ता का दुरुपयोग कर रही है भाजपा : अखिलेश

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश में सत्तारूढ़ भाजपा पर भय और लालच दिखाकर जिला पंचायत अध्यक्षों और ब्लॉक प्रमुखों की कुर्सी हथियाने के लिए सत्ता का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया है।

देश की खबरें | जिला पंचायत अध्यक्षों की कुर्सी हथियाने के लिए सत्ता का दुरुपयोग कर रही है भाजपा : अखिलेश

लखनऊ, 23 जून समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश में सत्तारूढ़ भाजपा पर भय और लालच दिखाकर जिला पंचायत अध्यक्षों और ब्लॉक प्रमुखों की कुर्सी हथियाने के लिए सत्ता का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया है।

अखिलेश ने बुधवार को एक बयान में आरोप लगाया, "भाजपा जनता और लोकतंत्र का अपमान करने पर तुली है। जनता ने पंचायत चुनाव में भाजपा को हरा दिया तो अब वह धांधली से अपनी खोई गरिमा हासिल करना चाहती है। भय और लालच दिखाकर ब्लाक प्रमुख और जिला पंचायत अध्यक्षों की कुर्सी हथियाने का ख्वाब देख रही भाजपा सत्ता का दुरुपयोग करने पर लगी हुई है।"

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि भाजपा हर जिले में प्रशासन के जरिए सपा के प्रत्याशियों पर फर्जी मुकदमे दर्ज करवाकर उन्हें डरा धमका रही है।

उन्होंने इस मामले में राज्यपाल से हस्तक्षेप का आग्रह करते हुए कहा कि राज्यपाल आनंदीबेन पटेल को भी स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव के लिए हस्तक्षेप करते हुए समुचित निर्देश देने चाहिए।

अखिलेश ने कहा कि सत्ता की भूख के चलते भाजपा पुलिस और राजस्व विभाग के अधिकारियों के माध्यम से भी क्षेत्र पंचायत एवं जिला पंचायत सदस्यों पर प्रलोभन एवं आंतक के जरिए भाजपा के पक्ष में मतदान के लिए दबाव डाल रही है।

उन्होंने कहा कि भाजपा नेतृत्व में सत्ता का गुरूर छाया है, विपक्ष के प्रति द्वेषभाव है और अहंकार सिर पर चढ़कर बोल रहा है, मगर भाजपा को यह समझना चाहिए कि लोकतंत्र में गरिमा जनादेश का सम्मान करने में होती है उसके साथ धोखाधड़ी करने में नहीं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 23, 2021 07:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).