देश की खबरें | भाजपा मेरी समिति का जिक्र कर लोगों को गुमराह कर रही: भूपिंदर हुड्डा
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस नेता भूपिंदर सिंह हुड्डा ने बृहस्पतिवार को भाजपा पर आरोप लगाया कि वह नए कृषि कानूनों को सही ठहराने के लिए उस समिति का नाम लेकर लोगों को गुमराह करने की कोशिश कर रही है जिस समिति का वह कभी नेतृत्व करते थे।
रोहतक, 10 दिसंबर कांग्रेस नेता भूपिंदर सिंह हुड्डा ने बृहस्पतिवार को भाजपा पर आरोप लगाया कि वह नए कृषि कानूनों को सही ठहराने के लिए उस समिति का नाम लेकर लोगों को गुमराह करने की कोशिश कर रही है जिस समिति का वह कभी नेतृत्व करते थे।
किसानों और केंद्र के बीच जारी गतिरोध को देखते हुए हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ने सरकार से तीनों नए कृषि कानूनों को निरस्त करने का आग्रह किया ।
यह भी पढ़े | Uttar Pradesh: यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ का गोरखपुर को तोहफा, ई-आरोग्य एप और स्मारिका का किया विमोचन.
हरियाणा में विपक्ष के नेता ने कहा कि केंद्र को टकराव का रवैया नहीं अपनाना चाहिए और किसानों की मांगों को स्वीकार कर लेना चाहिए ।
उन्होंने कहा, ‘‘भाजपा पूर्ववर्ती संप्रग सरकार के कार्यकाल में मेरे नेतृत्व में बनी समिति को लेकर भ्रम फैलाने की कोशिश कर रही है। भाजपा यह बात कह कर जनता को गुमराह कर रही है कि तीन नए कानूनों की सिफारिश हमारी समिति ने की थी।’’
यह भी पढ़े | School Reopen in Haryana: 14 दिसंबर से 10वीं और 12वीं की शुरू होंगी क्लास, नियमों का करना होगा पालन.
उन्होंने कहा, ‘‘हमारी समिति ने ऐसी कोई सिफारिश नहीं की जो किसानों को नुकसान पहुंचाए।’’
हुड्डा ने आरोप लगाया ‘‘ नरेंद्र मोदी सरकार ने नए कानूनों को किसानों के हित में बड़े सुधारों के रूप में पेश किया था। लेकिन जब उन्होंने उनका विरोध करना शुरू किया तो भाजपा कहने लगी कि ये पिछली सरकार द्वारा की गई सिफारिशों पर आधारित हैं।’’
उन्होंने कहा,‘‘जाहिर है, कि सरकार अपनी ही कथनी और करनी के विरोधाभासों में फंसी हुई है। यही कारण है कि किसानों को अब सरकार पर भरोसा नहीं है।”
उन्होंने कहा कि किसानों की फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य संबंधी मांग पूरी तरह जायज है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 10, 2020 11:22 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

