भाजपा की ‘वॉशिंग मशीन’ में जाने के बाद बेदाग हो जाते हैं नेता, शिवसेना ने BJP पर कसा तंज
महाराष्ट्र मंत्रिमंडल में मंगलवार को शिवसेना के बागी विधायक संजय राठौड़ और अब्दुल सत्तार को शामिल किए जाने के बाद मुंबई की पूर्व महापौर किशोरी पेडनेकर ने तंज कसा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ‘वॉशिंग मशीन’ की तरह है और एक बार जब नेता उनके पाले में चले जाते हैं तो वे बेदाग हो जाते हैं.
मुंबई, 9 अगस्त : महाराष्ट्र मंत्रिमंडल में मंगलवार को शिवसेना के बागी विधायक संजय राठौड़ और अब्दुल सत्तार को शामिल किए जाने के बाद मुंबई की पूर्व महापौर किशोरी पेडनेकर ने तंज कसा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ‘वॉशिंग मशीन’ की तरह है और एक बार जब नेता उनके पाले में चले जाते हैं तो वे बेदाग हो जाते हैं. पूर्ववर्ती उद्धव ठाकरे नीत महा विकास आघाडी (एमवीए) सरकार में शामिल रहे राठौड़ को एक महिला की मौत के मामले को लेकर आरोप लगने के बाद इस्तीफा देना पड़ा था.
हाल में सत्तार की तीन बेटियों और एक बेटे का नाम 7,880 अभ्यर्थियों की उस सूची में दिखायी दिया था, जिन्हें शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) 2019-20 में कथित धांधली के संबंध में प्रतिबंधित तथा अयोग्य घोषित कर दिया गया है. राठौड़ तथा सत्तार दोनों को ही शिंदे के मंत्रिमंडल के आज हुए विस्तार में शामिल किया गया है. यह भी पढ़ें :गृह मंत्रालय ने उच्च न्यायालयों से मानव तस्करी पर न्यायिक संगोष्ठी आयोजित करने का आग्रह किया
इन दोनों नेताओं के एकनाथ शिंदे की अगुवाई वाले मंत्रिमंडल में शामिल होने के बाद शिवसेना के उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाले गुट की पेडनेकर ने कहा, ‘‘यह (भाजपा) वॉशिंग मशीन की तरह है. एक बार जब वे वहां चले जाते हैं तो वे बेदाग हो जाते हैं.’’
शिंदे ने कहा कि जब महाविकास आघाड़ी सरकार सत्ता में थी तब ही राठौड़ को पुलिस ने क्लीन चिट दे दी थी इसलिए उन्हें राज्य मंत्रिमंडल में शामिल किया गया.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 09, 2022 02:08 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

