देश की खबरें | भाजपा केंद्रीय एजेंसियों का इस्तेमाल कर विपक्ष को डरा रही है : कांग्रेस

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. छत्तीसगढ़ विधानसभा में मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस ने शुक्रवार को भाजपा सरकार पर आरोप लगाया कि वह राज्य में केंद्रीय एजेंसियों का इस्तेमाल कर विपक्ष को डरा रही है। विपक्ष ने इस मुद्दे को लेकर सदन में जमकर हंगामा किया।

रायपुर, 28 फरवरी छत्तीसगढ़ विधानसभा में मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस ने शुक्रवार को भाजपा सरकार पर आरोप लगाया कि वह राज्य में केंद्रीय एजेंसियों का इस्तेमाल कर विपक्ष को डरा रही है। विपक्ष ने इस मुद्दे को लेकर सदन में जमकर हंगामा किया।

सदन में हंगामे के बीच कार्यवाही एक बार स्थगित करनी पड़ी और कांग्रेस विधायकों को निलंबित भी किया गया, क्योंकि वे सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए सदन में आसन के समक्ष आ गए थे।

शुक्रवार को सदन की करवाई शुरू हुई तब कांग्रेस विधायकों ने प्रश्नकाल को बाधित किया और आरोप लगाया कि विपक्ष को डराने के लिए केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग किया जा रहा है। कांग्रेस के आरोप के बाद सदन में हंगामा हो गया।

हंगामे के बीच विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह ने कार्यवाही 10 मिनट के लिए स्थगित कर दी। कार्यवाही फिर से शुरू होने के बाद, कांग्रेस सदस्यों ने इस मुद्दे को एक बार फिर से उठाया और सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए सदन के बीचों बीच आ गए । इसके बाद विधानसभा के नियमों के अनुसार उन्हें स्वतः निलंबित कर दिया गया।

अध्यक्ष द्वारा उनके निलंबन की घोषणा के बाद, कांग्रेस सदस्य सदन से बाहर चले गए। इसके बाद कांग्रेस ने दिनभर के लिए विधानसभा की कार्यवाही का बहिष्कार किया।

विधानसभा परिसर में संवाददाताओं से बात करते हुए नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत ने आरोप लगाया कि भाजपा लोकतंत्र की हत्या कर रही है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज की केंद्रीय एजेंसियों द्वारा जासूसी की जा रही है।

उन्होंने कहा कि भाजपा कांग्रेस के निर्वाचित जिला पंचायत और जनपद पंचायत सदस्यों को डराने-धमकाने की कोशिश कर रही है (जिससे कथित तौर पर जिला पंचायत और जनपद पंचायत निकायों के अध्यक्ष के चुनाव को प्रभावित किया जा सके।

महंत ने कहा, “हमने विधानसभा में यह मुद्दा उठाया है। हमने दिनभर के लिए विधानसभा की कार्यवाही का बहिष्कार किया है।”

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

\