देश की खबरें | कर्नाटक में भाजपा ताश के पत्तों की तरह बिखर रही है: कांग्रेस

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस ने कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री जगदीश शेट्टर के पार्टी में शामिल होने के बाद सोमवार को दावा किया कि प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी ताश के पत्तों की तरह बिखर रही है।

नयी दिल्ली, 17 अप्रैल कांग्रेस ने कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री जगदीश शेट्टर के पार्टी में शामिल होने के बाद सोमवार को दावा किया कि प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी ताश के पत्तों की तरह बिखर रही है।

पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने यह उम्मीद भी जताई कि कर्नाटक में कांग्रेस पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने जा रही है।

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘कर्नाटक की राजनीति में बड़ा बदलाव आया है। पूर्व मुख्यमंत्री और राज्य में व्यापक स्तर पर सम्मानित नेता जगदीश शेट्टर आज कांग्रेस में शामिल हो गए। कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने के मार्ग पर अग्रसर है। भाजपा ताश के पत्तों की तरह बिखर रही है।’’

उल्लेखनीय है कि कर्नाटक में 10 मई को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से टिकट नहीं मिलने पर नाराज पूर्व मुख्यमंत्री जगदीश शेट्टर सोमवार को कांग्रेस में शामिल हो गए।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, संगठन महासचिव के. सी. वेणुगोपाल एवं प्रदेश प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला, कांग्रेस की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष डी. के. शिवकुमार और पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धरमैया सहित अन्य लोगों की उपस्थिति में वह पार्टी में शामिल हुए।

शेट्टर हुब्बल्ली-धारवाड़ मध्य सीट से छह बार विधायक रहे हैं। भाजपा के उन्हें टिकट देने से मना करने के बाद उन्होंने रविवार को विधायक पद से इस्तीफा दे दिया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान