देश की खबरें | बंगाल में बंद की राजनीति कर रही है भाजपा: सुब्रत मुखर्जी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पश्चिम बंगाल में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस ने मंगलवार को आरोप लगाया कि भाजपा राज्य में बंद की राजनीति कर रही है। पार्टी ने जोर देकर कहा कि सिलीगुड़ी में भाजपा के कार्यकर्ता की मौत की वजह पुलिस द्वारा गोली चलाना नहीं है बल्कि उसकी मौत शॉट गन से निकले छर्रों के कारण हुई जो संभवत: सात दिसंबर को हुई भाजयुमो की रैली में हिस्सा लेने वाले किसी व्यक्ति के पास थी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

कोलकाता, आठ दिसंबर पश्चिम बंगाल में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस ने मंगलवार को आरोप लगाया कि भाजपा राज्य में बंद की राजनीति कर रही है। पार्टी ने जोर देकर कहा कि सिलीगुड़ी में भाजपा के कार्यकर्ता की मौत की वजह पुलिस द्वारा गोली चलाना नहीं है बल्कि उसकी मौत शॉट गन से निकले छर्रों के कारण हुई जो संभवत: सात दिसंबर को हुई भाजयुमो की रैली में हिस्सा लेने वाले किसी व्यक्ति के पास थी।

रैली के दौरान अपने एक समर्थक की मौत के विरोध में भाजपा ने उत्तर बंगाल के कुछ हिस्सों में 12 घंटे का बंद आहूत किया था।

यह भी पढ़े | अनिंद्या बैनर्जी डेमोक्रेटिक पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ़ कोरिया में भारत के नए राजदूत बनाए गए: 8 दिसंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

तृणमूल के वरिष्ठ नेता सुब्रत मुखर्जी ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि रैली स्थल से पुलिस काफी दूर थी जबकि भाजपा कार्यकर्ता के शरीर पर जो घाव हैं वह नजदीक से गोली लगने के हैं।

अपनी बात के समर्थन में मुखर्जी ने भाजपा के कार्यकर्ता उलेन रॉय की पोस्टमार्टम रिपोर्ट का हवाला दिया। इसके साथ ही उन्होंने दावा किया कि घाव शॉट गन से दागे गए छर्रों से हुए जबकि पुलिस तो इस तरह के हथियार का इस्तेमाल नहीं करती है। उन्होंने कहा कि इस तरह की गन पक्षियों का शिकार करने के लिए इस्तेमाल की जाती है जो संभवत: रैली में शामिल लोगों ने ले रखी थी जो पुलिस पर इससे निशाना साधना चाहते थे।

यह भी पढ़े | Delhi: हंगामे और प्रदर्शन के बाद उपमुख्यमंत्री व अन्य नेताओं की सीएम हाउस में मिली एंट्री.

ममता के मंत्रिमंडल में वरिष्ठ मंत्री मुखर्जी ने कहा, ‘‘पोस्टमार्टम से भाजपा का खेल सामने आ गया जो बड़े पैमाने पर गड़बड़ियां फैलाने चाहती थी और पुलिस को गोली चलाने के लिए उकसाना चाहती थी।’’ उन्होंने दावा किया कि इसके बावजूद पुलिस ने केवल लाठी चार्ज किया और आंसू गैस के गोले छोड़े।

भाजपा ने दावा किया है कि उलेन रॉय नाम के पार्टी कार्यकर्ता को पुलिस ने लाठी चार्ज के दौरान ‘पीट-पीटकर’ मार डाला। भाजपा ने कानून-व्यवस्था का हवाला देते हुए राज्य में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग की। हालांकि पुलिस ने दावा किया है कि लाठी चार्ज नहीं किया गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Namibia, T20 World Cup 2026 18th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम नामीबिया के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

England vs West Indies, T20 World Cup 2026 15th Match Live Score Update: मुंबई में इंग्लैंड बनाम वेस्ट इंडीज के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के खिलाफ 'महाभियोग' पर विपक्षी एकता में दरार? कांग्रेस से अलग राह पर टीएमसी

England vs West Indies, T20 World Cup 2026 15th Match Live Toss And Scorecard: मुंबई में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

\