देश की खबरें | 2024 का लोकसभा चुनाव नजदीक आने के मद्देनजर साम्प्रदायिक ध्रुवीकरण तेज कर रही है भाजपा: येचुरी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) महासचिव सीताराम येचुरी ने बुधवार को आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) 2024 के आम चुनाव को देखते हुए सांप्रदायिक ध्रुवीकरण तेज कर रही है।

कोलकाता, 12 अप्रैल मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) महासचिव सीताराम येचुरी ने बुधवार को आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) 2024 के आम चुनाव को देखते हुए सांप्रदायिक ध्रुवीकरण तेज कर रही है।

येचुरी ने कहा कि देश के कुछ हिस्सों में रामनवमी समारोह के दौरान लोगों के समूहों के बीच हुई झड़पें देखी गईं।

येचुरी ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘जैसे-जैसे 2024 (लोकसभा चुनाव) नजदीक आ रहा है, सांप्रदायिक ध्रुवीकरण तेज करना भाजपा के लिए चुनावी और राजनीतिक लामबंदी का मुख्य आधार बन गया है।’’

येचुरी ने कहा कि अगले साल आम चुनाव के बाद भाजपा विरोधी गठबंधन वास्तविक रूप से आकार लेगा। उन्होंने दावा किया कि यह गठबंधन भाजपा के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की जगह अगली सरकार बनाएगा।

माकपा नेता ने कहा कि प्रत्येक राज्य की अपनी विशिष्ट राजनीतिक व्यवस्था होती है, लेकिन विचार भाजपा विरोधी ताकतों की अधिकतम लामबंदी है। उन्होंने कहा, ‘‘1996 और 2004 दोनों में चुनाव बाद गठबंधन हुआ था।’’

उन्होंने कहा कि माकपा ने तीन राज्यों - पश्चिम बंगाल, केरल और त्रिपुरा में कांग्रेस से मुकाबले के बावजूद 2004 में मनमोहन सिंह सरकार का समर्थन किया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Live Toss And Scorecard: सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान ईशान किशन ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला. यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Stats And Preview: राजस्थान रॉयल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद मुकाबले के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Key Players To Watch Out: आज राजस्थान रॉयल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Toss Winner Prediction: सवाई मानसिंह स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच कौन होगा टॉस का बॉस. मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी