देश की खबरें | उपचुनावों में शानदार जीत की ओर बढ़ रही भाजपा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. देश के 11 राज्यों में 59 सीटों पर पिछले हफ्ते हुए उपचुनाव के मंगलवार को आए रुझानों और परिणामों में भाजपा को शानदार जीत मिलती दिख रही है। मध्य प्रदेश में भाजपा ने 16 सीट जीतकर प्रदेश सरकार की नींव और मजबूत कर दी है जहां तीन और सीट उसके खाते में जाने की पूरी-पूरी संभावना है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

भोपाल/लखनऊ/अहमदाबाद, 10 नवंबर देश के 11 राज्यों में 59 सीटों पर पिछले हफ्ते हुए उपचुनाव के मंगलवार को आए रुझानों और परिणामों में भाजपा को शानदार जीत मिलती दिख रही है। मध्य प्रदेश में भाजपा ने 16 सीट जीतकर प्रदेश सरकार की नींव और मजबूत कर दी है जहां तीन और सीट उसके खाते में जाने की पूरी-पूरी संभावना है।

चुनाव आयोग की ओर से रात्रि साढ़े दस बजे जारी आंकड़ों के मुताबिक भाजपा ने गुजरात में सभी आठ सीटें, उत्तर प्रदेश में छह सीटें जीत लीं।

यह भी पढ़े | Bihar Assembly Elections Results 2020 Live News Updates: आरजेडी ने नीतीश पर धांधली का लगाया आरोप, कहा- जिलाधिकारियों पर दबाव बनाया जा रहा है.

इन राज्यों के अलावा मणिपुर की चार सीटों, हरियाणा-तेलंगाना और छत्तीसगढ़ की एक-एक सीट, झारखंड-कर्नाटक-नगालैंड और ओडिशा की दो-दो सीटों पर संपन्न उपचुनाव के लिए भी मतगणना हुई।

मध्य प्रदेश विधानसभा की 28 सीटों पर हुए उपचुनाव में मंगलवार को अब तक 20 सीटों के परिणाम आ चुके हैं। इनमें से 15 सीटों पर सत्तारूढ़ भाजपा ने जीत दर्ज की है, जबकि मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस के खाते में पांच सीटें गई हैं। वहीं, बाकी आठ सीटों पर जो रुझान मिले हैं, उनमें से पांच सीटों पर भाजपा एवं तीन सीटों पर कांग्रेस बढ़त बनाए हुए है।

यह भी पढ़े | Bihar Election Results 2020: पीएम मोदी ने NDA को फिर से मौका देने के लिए बिहार के लोगों का जताया आभार, अमित शाह बोले- देश को गुमराह करने वालों के लिए सबक.

हरियाणा की बरोदा विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में कांग्रेस के उम्मीदवार इंदुराज नरवाल ने जीत हासिल की। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी और भाजपा उम्मीदवार योगेश्वर दत्त को 10,566 मतों के अंतर से पराजित किया।

कुल मिलाकर, 40 से अधिक सीटों पर कांग्रेस के विधायक थे जिनमें से वह नौ सीटें जीत चुकी है और तीन पर आगे चल रही है।

बिहार में वाल्मीकि नगर लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव में जदयू को बढ़त हासिल है।

मणिपुर विधानसभा की चार सीटों पर हुए उपचुनाव के मंगलवार को घोषित परिणाम में भाजपा उम्मीदवारों ने तीन सीटें जीत लीं जबकि एक सीट पर निर्दलीय उम्मीदवार ने जीत दर्ज की।

वहीं, कर्नाटक में दो विधानसभा सीटों-सिरा और आरआर नगर में हुए उपचुनाव में सत्तारूढ़ भाजपा ने जीत हासिल की है।

झारखंड में दो सीटों के लिए हुए उपचुनाव में सत्ताधारी गठबंधन ने बेरमो तथा दुमका दोनों ही विधानसभा सीटें बरकरार रखने में सफलता पायी है। जहां बेरमो में कांग्रेस के अनूप सिंह ने भाजपा के योगेश्वर महतो को चौदह हजार से अधिक मतों से पराजित किया, वहीं दुमका में मुख्यमंत्री के छोटे भाई बसंत सोरेन ने ग्यारहवें चरण तक लगातार पिछड़ने के बाद भाजपा की लुईस मरांडी को लगभग साढ़े छह हजार मतों से पराजित किया।

ओडिशा में पिछले सप्ताह हुए उपचुनाव में सत्ताधारी दल बीजद ने मंगलवार को बालासोर विधानसभा सीट भाजपा से छीन ली और तिर्तोल की सीट बचाने में भी कामयाब रहा।

छत्तीसगढ़ की मरवाही विधानसभा सीट के लिए हुए उपचुनाव में सत्ताधारी दल कांग्रेस ने जीत दर्ज कर ली है। कांग्रेस के प्रत्याशी ने भारतीय जनता पार्टी के अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी को 38,197 मतों से पराजित किया।

तेलंगाना में भाजपा के एम रघुनंदन राव ने दुब्बाक विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में सत्तारूढ़ टीआरएस के उम्मीदवार को 1079 मतों के अंतर से हराया।

नगालैंड विधानसभा उपचुनाव के मंगलवार को आए नतीजों में दक्षिणी अंगामी-1 सीट पर सत्ताधारी दल एनडीपीपी ने जीत दर्ज दर्ज की और निर्दलीय उम्मीदवार टी यंग्सो संगतम ने पुंगरो-किफिरे सीट पर कब्जा किया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\