देश की खबरें | भाजपा ने पार्टी के पुराने जुमलों को 'मोदी की गारंटी' के रूप में दोबारा पेश किया : उद्धव ठाकरे
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. शिवसेना (उद्धव बाळासाहेब ठाकरे) अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने सोमवार को कहा कि भाजपा आम चुनाव से पहले लोगों को अपने पुराने झूठे वादे 'मोदी की गारंटी' के रूप में बेच रही है।
मुंबई, चार मार्च शिवसेना (उद्धव बाळासाहेब ठाकरे) अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने सोमवार को कहा कि भाजपा आम चुनाव से पहले लोगों को अपने पुराने झूठे वादे 'मोदी की गारंटी' के रूप में बेच रही है।
नवी मुंबई से सटे पनवेल में एक सभा को संबोधित करते हुए, ठाकरे ने स्थानीय मतदाताओं से आगामी चुनावों में मावल से मौजूदा लोकसभा सदस्य श्रीरंग बारणे को हराने की अपील की।
बारणे मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना में शामिल हो गए हैं।
पनवेल मावल लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र का हिस्सा है, जहां से बारणे ने 2019 में अविभाजित शिवसेना के उम्मीदवार के रूप में जीत हासिल की थी।
महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री ठाकरे ने कहा "भाजपा नेताओं ने 2014 (लोकसभा चुनाव) में लोगों से कई झूठे वादे किए, अब, उन्हीं झूठे वादों या जुमलों को 'मोदी की गारंटी' के रूप में आम चुनाव से पहले लोगों के सामने दोबारा पेश किया जा रहा है, देश ने कभी भी ऐसे नेताओं से भरी पार्टी नहीं देखी है जो पूरी तरह से झूठे हों।''
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 05, 2024 12:56 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

