देश की खबरें | कर्नाटक में भाजपा ने जारी किया ‘झूठ-लूट घोषणापत्र : कांग्रेस
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी की ओर से जारी किए गए घोषणापत्र को ‘झूठ-लूट घोषणापत्र’ करार देते हुए सोमवार को कहा कि लोग सत्तारूढ़ पार्टी के ‘झूठ’ और ‘बकवास जुमलों’ से तंग आ चुके हैं।
नयी दिल्ली, एक मई कांग्रेस ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी की ओर से जारी किए गए घोषणापत्र को ‘झूठ-लूट घोषणापत्र’ करार देते हुए सोमवार को कहा कि लोग सत्तारूढ़ पार्टी के ‘झूठ’ और ‘बकवास जुमलों’ से तंग आ चुके हैं।
पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने ट्वीट किया, ‘‘यह कुछ नहीं, बल्कि भाजपा का झूठ-लूट घोषणापत्र है।’’
उन्होंने कहा, ‘‘मोदी सरकार ने पिछले नौ वर्षों में एलपीजी सिलेंडर की कीमत तीन गुना बढ़ा दी। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में साल में दो सिलेंडर मुफ्त देने का वादा किया था। आज कर्नाटक में भी हर साल तीन सिलेंडर मुफ्त देने का वादा किया गया।’’
रमेश ने दावा किया, ‘‘लोग महंगाई, भाजपा के झूठ और बकवास जुमलों से तंग आ चुके हैं। 10 मई को कर्नाटक की जनता भाजपा को सत्ता से बाहर कर देगी।’’
उल्लेखनीय है कि कर्नाटक में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी ने 10 मई को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए सोमवार को जारी अपने घोषणापत्र में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) लागू करने का वादा किया है।
भाजपा ने कहा कि वह गरीबी रेखा के नीचे (बीपीएल) जीवन यापन करने वाले सभी परिवारों को उगादि, गणेश चतुर्थी और दीपावली के महीनों के दौरान तीन मुफ्त रसोई गैस सिलेंडर प्रदान करेगी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 01, 2023 03:36 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

