देश की खबरें | भाजपा ने देश को बांटने के लिए वक्फ (संशोधन) विधेयक पेश किया है : मुख्यमंत्री ममता बनर्जी
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बृहस्पतिवार को आरोप लगाया कि भाजपा ने देश को बांटने के लिए वक्फ (संशोधन) विधेयक पेश किया है। उन्होंने संकल्प जताया कि मौजूदा सरकार के हटने पर नई केंद्र सरकार इसे निष्प्रभावी करने के लिए संशोधन विधेयक लाएगी।
कोलकाता, तीन अप्रैल पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बृहस्पतिवार को आरोप लगाया कि भाजपा ने देश को बांटने के लिए वक्फ (संशोधन) विधेयक पेश किया है। उन्होंने संकल्प जताया कि मौजूदा सरकार के हटने पर नई केंद्र सरकार इसे निष्प्रभावी करने के लिए संशोधन विधेयक लाएगी।
वक्फ (संशोधन) विधेयक 12 घंटे की लंबी बहस के बाद बृहस्पतिवार तड़के लोकसभा में पारित हो गया।
बनर्जी ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘जब मौजूदा सरकार को हटाकर नई सरकार बनेगी तो हम भाजपा द्वारा लाए गए इस वक्फ विधेयक को निष्प्रभावी करने के लिए एक नया संशोधन लाएंगे।’’
उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘भाजपा देश को बांटने के लिए यह वक्फ विधेयक लाई है।’’
बनर्जी ने बुधवार को एक बयान में भाजपा की उसके ‘‘विभाजनकारी एजेंडे’’ के लिए आलोचना की।
उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘मेरे सांसद वक्फ मुद्दे पर बोलने के लिए दिल्ली में मौजूद हैं। ‘जुमला पार्टी’ का एक ही एजेंडा है - देश को बांटना। वे ‘फूट डालो और राज करो’ में विश्वास करते हैं।’’
सत्तारूढ़ राजग ने विधेयक का पुरजोर बचाव करते हुए इसे अल्पसंख्यकों के लिए लाभकारी बताया, जबकि विपक्षी दलों ने इसकी निंदा करते हुए इसे ‘‘मुस्लिम विरोधी’’ करार दिया है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 03, 2025 04:52 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

