देश की खबरें | उदयपुर हत्याकांड से भाजपा का सीधे तौर पर संबंध है: अभिषेक बनर्जी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. तृणमूल कांग्रेस महासचिव अभिषेक बनर्जी ने शनिवार को आरोप लगाया कि उदयपुर में हुई नृशंस हत्या की घटना से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का सीधे तौर पर संबंध है और भाजपा देश को विभाजित करने के लिए नफरत फैला रही है।

कोलकाता, दो जुलाई तृणमूल कांग्रेस महासचिव अभिषेक बनर्जी ने शनिवार को आरोप लगाया कि उदयपुर में हुई नृशंस हत्या की घटना से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का सीधे तौर पर संबंध है और भाजपा देश को विभाजित करने के लिए नफरत फैला रही है।

बनर्जी ने एक ट्वीट में, दर्जी कन्हैयालाल की बर्बर हत्या के एक आरोपी की दो तस्वीरें संलग्न की, जिनमें आरोपी अतीत में भाजपा के स्थानीय पदाधिकारियों के साथ कथित तौर पर नजर आ रहा है।

तृणमूल कांग्रेस नेता ने भाजपा पर निशाना साधते हुए ट्वीट किया, ‘‘नहीं, वे (भाजपा) एकता नहीं चाहते। नहीं, वे सद्भावना नहीं चाहते। नहीं, वे लोकतंत्र नहीं चाहते। वे राष्ट्र को बांटना चाहते हैं। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘नफरत फैलाने , दुष्प्रचार करने और विभाजनकारी राजनीति करने के लिए जिम्मेदार भाजपा का उदयपुर की खौफनाक घटना से सीधा संबंध है।’’

एक तस्वीर में हत्या का एक आरोपी भाजपा के एक स्थानीय नेता के साथ एक भगवा पगड़ी पहने नजर आ रहा है पार्टी के चुनाव चिह्ल कमल निशान वाला अंगवस्त्र धारण किये हुए है। तस्वीर में दिख रहे कम से कम तीन अन्य व्यक्ति इसी तरह के अंगवस्त्र धारण किये नजर आ रहे हैं।

एक अन्य समूह तस्वीर में आरोपी उन लोगों के एक समूह के साथ तस्वीर खिंचवाते नजर आ रहा है, जो भगवा अंगवस्त्र धारण किये हुए हैं। तीसरी तस्वीर में आरोपी एक धारदार हथियार दिखाता नजर आ रहा है।

हालांकि, पीटीआई- ने इन तस्वीरों की सत्यता को स्वतंत्र रूप से सत्यापित नहीं किया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से हराया, जड़ा जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने राजस्थान रॉयल्स के सामने रखा 202 रनों का टारगेट, कप्तान रजत पाटीदार ने खेली धमाकेदार पारी. यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 18वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को हराकर जीत का स्वाद चखना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू