देश की खबरें | भाजपा के पास केंद्रीय एजेंसियां हैं, तो मेरे साथ भगवान कृष्ण हैं : केजरीवाल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को आगामी गुजरात विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और आम आदमी पार्टी (आप) के बीच के मुकाबले को महाभारत की तरह धर्मयुद्ध के रूप में दिखाने की कोशिश की। उन्होंने कहा कि राज्य के सत्ताधारी दल के पास केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) और प्रवर्तन निदेशलय (ईडी) जैसी जांच एजेंसियों की ‘सेना’ है, तो उनके सिर पर ‘भगवान कृष्ण का हाथ’ है।

हिम्मतनगर (गुजरात), 22 अगस्त दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को आगामी गुजरात विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और आम आदमी पार्टी (आप) के बीच के मुकाबले को महाभारत की तरह धर्मयुद्ध के रूप में दिखाने की कोशिश की। उन्होंने कहा कि राज्य के सत्ताधारी दल के पास केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) और प्रवर्तन निदेशलय (ईडी) जैसी जांच एजेंसियों की ‘सेना’ है, तो उनके सिर पर ‘भगवान कृष्ण का हाथ’ है।

आप के संयोजक केजरीवाल ने भाजपा की तुलना महाभारत के हारे हुए खलनायक कौरवों से की और अपने पक्ष की तुलना पांडवों से की जो हिंदू महाकाव्य के विजेता नायक हैं।

चुनावी राज्य के साबरकांठा जिले के हिम्मतनगर कस्बे में एक टाउनहॉल सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने दावा किया कि भाजपा शासित गुजरात बदलाव के लिए तरस रहा है और आप को लोगों का अपार समर्थन मिला है। केजरीवाल ने कहा कि यही कारण है कि सीबीआई ने दिल्ली आबकारी नीति के संबंध में उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के घर पर छापा मारा।

केजरीवाल ने बताया कि किस तरह दुर्योधन (कौरव पक्ष) और अर्जुन (पांडव पक्ष) ने 18-दिवसीय युद्ध शुरू होने से पहले समर्थन के लिए भगवान कृष्ण से संपर्क किया। उन्होंने कहा कि अर्जुन ने कहा कि वह भगवान कृष्ण को अपनी तरफ चाहते हैं, जबकि दुर्योधन ने उनकी सेना मांगी।

केजरीवाल ने कहा, ‘‘आज इन लोगों (भाजपा के संदर्भ में) के पास सभी सेनाएं, सत्ता, सीबीआई, ईडी, आयकर, पुलिस और बहुत सारा पैसा है। हमारे पास श्री कृष्ण हैं। हमारे पास भगवान हैं और अंत में भगवान की जीत होगी। भगवान लोगों के दिलों में रहते हैं, जनता भगवान है। वे (भाजपा) हमें परेशान कर सकते हैं, लेकिन लोग हमारे साथ हैं।’’

केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में उनकी सरकार ने शिक्षा और स्वास्थ्य सेवा में दूरगामी सुधार लागू किए हैं जो आजादी के 75 वर्षों में नहीं देखे गए थे।

केजरीवाल ने अपनी पार्टी के चुनाव पूर्व वादे को एक बार फिर दोहराया जिसमें 10 लाख सरकारी नौकरी देने, 5,000 रुपये बेरोजगारी भत्ता देने और 18 साल से अधिक उम्र की महिलाओं को 3,000 रुपये भत्ता देने की बात शामिल है। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी राज्य में सत्ता में आने पर प्रश्नपत्र लीक होने की घटनाओं को रोकने के लिए एक कानून लाएगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 194 रनों का टारगेट, ध्रुव जुरेल और रियान पराग ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड