प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में तीसरी बार भाजपा की सरकार बनेगी: CM भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को विश्वास जताया कि आम चुनाव में बहुमत लेकर भारतीय जनता पार्टी तीसरी बार केंद्र में सरकार का गठन करेगी .

जयपुर, 31 मई : राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को विश्वास जताया कि आम चुनाव में बहुमत लेकर भारतीय जनता पार्टी तीसरी बार केंद्र में सरकार का गठन करेगी . शर्मा ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला एवं केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल के साथ शुक्रवार को दौसा जिले के मेहंदीपुर बालाजी धाम पहुंचे और दर्शन किए तथा विशेष पूजा-अर्चना की.

सूत्रों ने बताया कि तीनों नेता हेलीकॉप्टर से दौसा पहुंचे और मंदिर में दर्शन किए. बाद में पत्रकारों से बातचीत में शर्मा ने कहा, "देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में तीसरी बार भाजपा की सरकार बनने जा रही है. बहुत बड़े बहुमत के साथ भारतीय जनता पार्टी जीतने वाली है. " यह भी पढ़ें : Pan-Aadhaar Link Deadline: पैन को आधार से लिंक कराने का अंतिम दिन आज, चूकने पर देना पड़ सकता है ₹10,000 तक का जुर्माना!

मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने देश एवं प्रदेश की खुशहाली तथा अच्छी बारिश की प्रार्थना की है. मंदिर में उनके दर्शन के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी.

Share Now

संबंधित खबरें

भारत-दक्षिण कोरिया शिखर सम्मेलन: पीएम मोदी और राष्ट्रपति ली जे म्योंग के बीच हुई वार्ता; चिप्स से लेकर जहाज तक 'फ्यूचरिस्टिक पार्टनरशिप' पर मुहर (Watch Video)

Udhampur Bus Accident: जम्मू-कश्मीर में दर्दनाक दुर्घटना में 14 की मौत, पीएम मोदी ने जताया शोक और मुआवजे का किया ऐलान

KKR vs RR, IPL 2026 28th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स को हराकर कोलकाता नाइट राइडर्स ने दर्ज की पहली जीत, रिंकू सिंह ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

KKR vs RR, IPL 2026 28th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स के सामने रखा 156 रनों का टारगेट, वैभव सूर्यवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड