एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | उत्तर प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत को पुनर्स्थापित किया भाजपा सरकार ने : सिंह

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भाजपा उपाध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पार्टी मामलों के प्रभारी राधा मोहन सिंह ने रविवार को दावा किया कि राज्य की भाजपा सरकार ने विरासत में मिली चुनौतियों का सामना कर प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत को पुनर्स्थापित किया है।

देश की खबरें | उत्तर प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत को पुनर्स्थापित किया भाजपा सरकार ने : सिंह

बलिया (उत्तर प्रदेश), 26 दिसंबर भाजपा उपाध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पार्टी मामलों के प्रभारी राधा मोहन सिंह ने रविवार को दावा किया कि राज्य की भाजपा सरकार ने विरासत में मिली चुनौतियों का सामना कर प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत को पुनर्स्थापित किया है।

सिंह ने जिले के फेफना में 'किसान सम्मेलन' को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश की पूर्ववर्ती सरकारों के साथ ही विपक्षी दलों पर तीखे हमले किये।

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश लम्बे समय तक भ्रष्टाचार, माफिया राज, आतंक और तुष्टिकरण समेत अनेक प्रकार की समस्याओं से ग्रस्त था तथा पूर्ववर्ती सरकारों ने प्रदेश के विकास पर ध्यान न देकर केवल अपने वोट बैंक के विकास के लिए तुष्टिकरण की राजनीति की।

सिंह ने दावा किया है कि केंद्र में नरेन्द्र मोदी और उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ की सरकार बनने के बाद राज्य की सांस्कृतिक विरासत पुनर्स्थापित हुई है और विकास के नये आयाम स्थापित हुए हैं।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विरासत में मिली चुनौतियों का सामना सफलता पूर्वक किया है तथा सरकार की कमान संभालने के समय उन्होंने प्रदेश को हर तरह से सामर्थ्यवान और समृद्ध राज्य बनाने, मत एवं मजहब की राजनीति का खात्मा करने और उत्तर प्रदेश को संकीर्ण राजनीति से मुक्त करने का संकल्प लिया था, आज यह सारा संकल्प साकार नजर आ रहा है।

इसके पूर्व, दल के जिला कार्यालय पर सिंह ने पार्टी नेताओं को चुनाव जीतने के गुर सिखाते हुए कहा, ‘‘ पार्टी के सभी नेताओं को अपने बूथ पर जा करके कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करना चाहिए, चाहे वह कितना ही बड़ा नेता क्यों न हो। इससे कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ता है और पार्टी मजबूत होती है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 26, 2021 05:43 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).