एजेंसी न्यूज

भाजपा सरकार गुजरात के युवाओं की चिंताओं पर ध्यान नहीं दे रही: कांग्रेस

कांग्रेस की गुजरात इकाई ने साबरमती आश्रम के समीप से अहमदाबाद में पार्टी के प्रदेश मुख्यालय तक मंगलवार को पदयात्रा निकाली.

भाजपा सरकार गुजरात के युवाओं की चिंताओं पर ध्यान नहीं दे रही: कांग्रेस
Congress (Photo: PTI)

अहमदाबाद, 8 फरवरी : कांग्रेस की गुजरात इकाई ने साबरमती आश्रम के समीप से अहमदाबाद में पार्टी के प्रदेश मुख्यालय तक मंगलवार को पदयात्रा निकाली.

उसने हाल में प्रश्नपत्र लीक मामलों के खिलाफ प्रदर्शन करने तथा युवाओं के प्रति एकजुटता जताने के लिए पदयात्रा निकाली. यह भी पढ़ें : UP: सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने दूध की कीमतों, बस के किराए में वृद्धि की निंदा की

गुजरात कांग्रेस समिति के अध्यक्ष जगदीश ठाकोर, विधायक दल के नेता अमित चावड़ा, विधायक जिग्नेश मेवानी समेत वरिष्ठ नेता और सैकड़ों कार्यकर्ता ‘हाथ से हाथ’ पदयात्रा में शामिल हुए.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 08, 2023 10:18 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).