देश की खबरें | भाजपा सरकार जंगल की जमीन के पट्टे न देकर आदिवासियों का दमन कर रही है : कांग्रेस

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्यप्रदेश में विपक्षी दल कांग्रेस ने प्रदेश की भारतीय जनता पार्टी सरकार पर जंगल की जमीन से बेदखल कर आदिवासियों का दमन करने के आरोप लगाते हुए कहा कि यदि 15 दिन के अंदर आदिवासियों को उनके अधिकार वापस नहीं मिले तो कांग्रेस जन आंदोलन शुरु करेगी।

भोपाल, 19 जून मध्यप्रदेश में विपक्षी दल कांग्रेस ने प्रदेश की भारतीय जनता पार्टी सरकार पर जंगल की जमीन से बेदखल कर आदिवासियों का दमन करने के आरोप लगाते हुए कहा कि यदि 15 दिन के अंदर आदिवासियों को उनके अधिकार वापस नहीं मिले तो कांग्रेस जन आंदोलन शुरु करेगी।

प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में मध्यप्रदेश विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव और कांग्रेस कार्यसमिति के सदस्य कमलेश्वर पटेल ने संयुक्त पत्रकार वार्ता में प्रदेश की भाजपा सरकार पर आदिवासियों के साथ अन्याय, जल-जंगल-जमीन से बेदखली और झूठे आरोपों के जरिए आदिवासियों का दमन करने के आरोप लगाए।

उन्होंने सरकार की नीतियों को आदिवासी विरोधी बताते हुए कहा कि भाजपा विकास के मुद्दों से भटक चुकी है और अब वह केवल धर्म की राजनीति कर रही है।

सिंघार ने कहा कि सरकार आदिवासियों को उनके पारंपरिक अधिकारों से वंचित कर रही है। उन्होंने कहा कि हजारों आदिवासी परिवारों के पट्टे बिना किसी पूर्व सूचना के खारिज कर दिए गए हैं। सरकार की इस कार्रवाई से यह स्पष्ट है कि वह जल, जंगल और जमीन पर आदिवासियों का हक छीनना चाहती है।

उन्होंने कहा कि वन अधिकार अधिनियम (2006) को लागू हुए 17 साल हो चुके हैं, लेकिन भाजपा सरकार ने आज तक लाखों आदिवासी परिवारों को वन भूमि पर मालिकाना हक नहीं दिया।

देशभर में आठ लाख से अधिक वन अधिकार दावे लंबित होने का जिक्र करते हुए सिंघार ने कहा कि वन अधिकार अधिनियम 2006 के सही क्रियान्वयन में सरकार बुरी तरह विफल रही हैं।

उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार ने 2024 तक आदिवासियों द्वारा किए गए 6.5 लाख वन अधिकार दावों में से तीन लाख से ज़्यादा दावे बिना स्पष्ट कारण के खारिज कर दिए।

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि प्रदेश के नेपानगर के जंगलों में खनिज संपदा होने के कारण सरकार वहाँ के आदिवासियों को जबरन विस्थापित करना चाहती है, ताकि निजी कंपनियों के लिए रास्ता साफ किया जा सके।

उन्होंने कहा कि सरकार आदिवासियों पर यह झूठा आरोप लगा रही है कि वे जंगल काट रहे हैं, जबकि सच्चाई यह है कि वे जंगलों की रक्षा कर रहे हैं और वहां पेड़ लगा रहे हैं। जंगलों को नुकसान पहुंचाने वाले कुछ और तत्व हैं, जिनकी सरकार अनदेखी कर रही है।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव ने कहा, ‘‘ हम तीनों कल ही नेपानगर का दौरा करके आए हैं। वहां आदिवासी जंगल से हटाए जा रहे हैं, जबकि वही आदिवासी स्वयं पर्यावरण की रक्षा में जुटे हैं। यह सरकार की चाल है कि वह आदिवासियों को जंगलों से बेदखल कर कॉरपोरेट हितों को साधना चाहती है।’’

कांग्रेस कार्यसमिति के सदस्य कमलेश्वर पटेल ने कहा कि सरकार द्वारा आदिवासियों को दिए गए पट्टों का मालिकाना हक उनके बच्चों को भी मिलना चाहिए, ताकि उनका भविष्य सुरक्षित रह सके। उन्होंने आरोप लगाया कि सिंगरौली क्षेत्र में अदानी कंपनी द्वारा आदिवासी समुदाय का शोषण और छल किया जा रहा है और सरकार इसमें साझेदार बनी हुई है।

दिमो

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women Only Test Day 1 Stumps Scorecard: पर्थ में पहले दिन का खेल खत्म, ऑस्ट्रेलिया ने 3 विकेट खोकर बनाए 96 रन, एलिस पैरी ने खेली शानदार पारी; यहां देखें स्कोरकार्ड

India vs New Zealand, ICC T20 World Cup 2026 Final Match: टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच खेले गए टी20 इंटरनेशनल मुकाबलों में इन खिलाड़ियों ने मचाया तांडव, सबसे ज्यादा रन और विकेट लेने वाले प्लेयर्स की लिस्ट

India vs New Zealand T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आकंड़ें

Sanju Samson T20I Stats Against New Zealand: न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में कुछ ऐसा रहा हैं संजू सैमसन का प्रदर्शन, आंकड़े देख आप भी समझ जाएंगे पूरी कहानी

\