एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | माणिक्य राजवंश को उचित सम्मान दे रही है भाजपा सरकार: त्रिपुरा के मुख्यमंत्री

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा ने शुक्रवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाली राज्य सरकार वर्षों से राज्य के समग्र विकास में माणिक्य राजवंश के योगदान को उचित सम्मान दे रही है।

देश की खबरें | माणिक्य राजवंश को उचित सम्मान दे रही है भाजपा सरकार: त्रिपुरा के मुख्यमंत्री

अगरतला, 24 नवंबर त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा ने शुक्रवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाली राज्य सरकार वर्षों से राज्य के समग्र विकास में माणिक्य राजवंश के योगदान को उचित सम्मान दे रही है।

माणिक्य राजवंश के 183 राजाओं ने 500 से अधिक वर्षों तक इस पहाड़ी राज्य पर शासन किया था। महाराजा बीर बिक्रम किशोर माणिक्य को आधुनिक त्रिपुरा का वास्तुकार माना जाता है, क्योंकि उन्होंने शिक्षा और बुनियादी ढांचे पर ध्यान केंद्रित किया था।

मुख्यमंत्री ने सरकारी महाराजा बीर बिक्रम(एमबीबी) विश्वविद्यालय में राजा की प्रतिमा का अनावरण किया।

उन्होंने इस अवसर पर कहा,''माणिक्य वंश के राजाओं को पहले सम्मान प्रदान नहीं दिया गया। अब हम उन्हें उचित सम्मान देते हुए महाराजा बीर बिक्रम माणिक्य के दृष्टिकोण के अनुसार काम करने की कोशिश कर रहे हैं।''

साहा ने कहा,''हम शिक्षा, संस्कृति और आधुनिक बुनियादी ढांचे में माणिक्य राजवंश के योगदान विशेषकर महाराजा बीर बिक्रम किशोर माणिक्य की भूमिका को नहीं भूलेंगे।''

पूर्वोत्तर राज्य में भाजपा-इंडिजिनस पीपुल्स फ्रंट ऑफ त्रिपुरा(आईपीएफटी) सरकार के सत्ता में आने के बाद अगरतला हवाई अड्डे का नाम बदलकर महाराजा बीर बिक्रम हवाई अड्डा कर दिया गया था।

महाराजा बीर बिक्रम माणिक्य त्रिपुरा के अंतिम राजा थे और वह एमबीबी कॉलेज के वास्तुकार एवं संस्थापक थे जो वर्ष 1947 में कलकत्ता विश्वविद्यालय से संबद्ध था।

उन्होंने कहा,''हम गर्व से कहते थे कि हमारे राज्य में एमबीबी जैसा कॉलेज है जो 70 के दशक में देश भर के कई बड़े कॉलेजों के बराबर था।''

साहा ने कहा,''कॉलेज और विश्वविद्यालय के अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर ध्यान देना चाहिए और सरकार हर संभव सहायता प्रदान करेगी।''

मुख्यमंत्री के साथ इस अवसर पर कॉलेज के कुलपति सत्यदेव पोद्दार और विशेष सचिव रावल एच कुमार भी मौजूद रहे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 24, 2023 07:16 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).