देश की खबरें | भाजपा सरकार 2014 से लगातार हरियाणा को आगे बढ़ाने के लिए काम कर रही है : मुख्यमंत्री सैनी
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सोमवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार के 2014 में सत्ता में आने के बाद से सरकार ने राज्य को आगे ले जाने की दिशा में अथक काम किया है। सैनी ने दावा किया कि सरकार ने क्षेत्रवाद और भाई-भतीजावाद को समाप्त किया है तथा ‘‘सबका साथ, सबका विकास’’ के मंत्र का पालन किया है।
चंडीगढ़, 27 जनवरी हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सोमवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार के 2014 में सत्ता में आने के बाद से सरकार ने राज्य को आगे ले जाने की दिशा में अथक काम किया है। सैनी ने दावा किया कि सरकार ने क्षेत्रवाद और भाई-भतीजावाद को समाप्त किया है तथा ‘‘सबका साथ, सबका विकास’’ के मंत्र का पालन किया है।
सैनी ने पिछली सरकारों पर क्षेत्रवाद, भाई-भतीजावाद और भ्रष्ट आचरण में लिप्त रहने का आरोप लगाया।
सैनी अपनी सरकार के 100 दिन पूरे होने पर मीडिया से बात कर रहे थे। सैनी को 17 अक्टूबर 2024 को शपथ दिलाई गई थी।
सैनी ने कहा कि 100 दिन में उनकी सरकार ने विधानसभा चुनाव से पहले अपने संकल्प पत्र में किए गए 240 वादों में से 18 को पूरा कर दिया है।
सैनी ने कहा, ‘‘हम लोगों से किए गए सभी वादों को पूरा करेंगे।’’ उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि उनकी सरकार हरियाणा के लोगों के कल्याण के लिए काम करने के लिए प्रतिबद्ध है।’’
सैनी ने कहा, ‘‘ 2014 से हमारी सरकार ने हरियाणा को बिना रुके आगे बढ़ाने का काम किया है।’’
मीडिया से बातचीत में मुख्यमंत्री ने कहा की कि राज्य सरकार राज्य के औद्योगिक बुनियादी ढांचे को और मजबूत करने के लिए आईएमटी खरखौदा की तर्ज पर पूरे हरियाणा में 10 आधुनिक औद्योगिक शहर विकसित करेगी।
मुख्यमंत्री ने राज्य के विकास के लिए अनेक पहलों की भी घोषणा की। इस अवसर पर मंत्री अनिल विज, श्याम सिंह राणा, रणबीर गंगवा, विपुल गोयल और श्रुति चौधरी भी उपस्थित थे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 27, 2025 08:48 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

