एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | केंद्र की भाजपा सरकार कृषि कानूनों को वापस ले या सत्ता छोड़े : ममता

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार को "जनविरोधी" कृषि कानूनों को तुरंत वापस लेना चाहिए या उसे सत्ता से हट जाना चाहिए।

देश की खबरें | केंद्र की भाजपा सरकार कृषि कानूनों को वापस ले या सत्ता छोड़े : ममता
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

मेदिनीपुर (पश्चिम बंगाल), सात दिसंबर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार को "जनविरोधी" कृषि कानूनों को तुरंत वापस लेना चाहिए या उसे सत्ता से हट जाना चाहिए।

ममता ने पश्चिम मेदिनीपुर जिले में एक रैली को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘वह भाजपा के कुशासन को सहन करने या चुप रहने के बजाय जेल में रहेंगी।’’

यह भी पढ़े | India Mobile Congress 2020: पीएम मोदी कल इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2020 को संबोधित करेंगे.

उन्होंने कहा, "भाजपा सरकार (केंद्र की) को तुरंत कृषि कानूनों को वापस लेना चाहिए या सत्ता छोड़ देनी चाहिए। किसानों के अधिकारों का बलिदान करने के बाद उसे सत्ता में नहीं बने रहना चाहिए।"

तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता ने भाजपा को "बाहरी लोगों" की पार्टी बताते हुए कहा कि वह कभी भी भगवा दल को बंगाल पर नियंत्रण करने की अनुमति नहीं देंगी। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि उन्हें ऐसे किसी कदम का विरोध करना चाहिए।

यह भी पढ़े | Farmers Protest: सीएम योगी का बड़ा हमला, कहा- किसानों के कंधों पर बंदूक रखकर चला रहे हैं विरोधी दल.

उन्होंने घोषणा की कि उनकी सरकार लगातार तीसरी बार सत्ता में आने पर अगले साल जून के बाद भी मुफ्त राशन का वितरण करती रहेगी।

प्रदेश में अगले साल अप्रैल-मई में विधानसभा चुनाव होने हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 07, 2020 06:47 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).