देश की खबरें | कांग्रेस दफ्तर से बरामद हुए भाजपा के झंडे : पार्टी ने कहा - शरारती तत्वों की हरकत
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के लखनऊ स्थित दफ्तर के एक कमरे से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के झंडे बरामद किए जाने के बाद हड़कंप मच गया। पार्टी इसे शरारती तत्वों की हरकत करार दे रही है।
लखनऊ, 24 जुलाई उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के लखनऊ स्थित दफ्तर के एक कमरे से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के झंडे बरामद किए जाने के बाद हड़कंप मच गया। पार्टी इसे शरारती तत्वों की हरकत करार दे रही है।
कांग्रेस सूत्रों ने रविवार को बताया कि शनिवार को पार्टी राज्य मुख्यालय के मुख्य भवन की तीसरी मंजिल पर बने एक कमरे में भाजपा के कुछ झंडे रखे पाए गए। उन्होंने बताया कि वे झंडे किसने और क्यों रखे, इसकी जांच की जा रही है।
कांग्रेस के पूर्व नेता जीशान हैदर ने राजधानी लखनऊ के माल एवेन्यू इलाके में स्थित प्रदेश कांग्रेस कमेटी के दफ्तर से भाजपा के झंडे बरामद होने का एक वीडियो ट्विटर पर साझा किया है।
हैदर को कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा को पद से हटाने की मांग करने के लिये अनुशासनहीनता के आरोप में पार्टी से निष्कासित किया जा चुका है।
प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता अशोक सिंह ने इस घटना को शरारती तत्वों की हरकत बताया है। उनका कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और दोषी लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)