एजेंसी न्यूज

Uttarakhand: भाजपा ने छह बागी नेताओं को पार्टी से निष्कासित किया

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने उत्तराखंड में अपने छह बागी नेताओं को पार्टी से निष्कासित कर दिया है. विधानसभा चुनाव के लिए इन्होंने पार्टी के उम्मीदवारों के खिलाफ निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर नामांकन दाखिल किया है.

Uttarakhand: भाजपा ने छह बागी नेताओं को पार्टी से निष्कासित किया
भाजपा (Photo Credits : File Photo)

देहरादून, 4 फरवरी : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने उत्तराखंड में अपने छह बागी नेताओं को पार्टी से निष्कासित कर दिया है. विधानसभा चुनाव के लिए इन्होंने पार्टी के उम्मीदवारों के खिलाफ निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर नामांकन दाखिल किया है.

भाजपा की प्रदेश इकाई के मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने बताया कि निष्कासित लोगों में रुद्रपुर के विधायक राजकुमार ठुकराल, टीका प्रसाद मैखुरी, महावीर सिंह रंगड, जितेंद्र नेगी, धीरेंद्र चौहान और मनोज शाह शामिल हैं. भाजपा नेतृत्व ने नामांकन वापसी के लिए मनाने में नाकाम रहने के बाद इन्हें पार्टी से निष्कासित किया है. यह भी पढ़ें : सपा और गुंडागर्दी पर्यायवाची, जहां सपा वहां गुंडागर्दी : जेपी नड्डा

पार्टी से टिकट ना मिलने के बाद ठुकराल ने रुद्रपुर से, मैखुरी ने कर्णप्रयाग से, रंगड ने धनोल्टी से, नेगी ने डोईवाला से, चौहान ने कोटद्वार से और मनोज शाह ने भीमताल से नामंकन दाखिल किया है. उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान 14 फरवरी को होना है.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 04, 2022 03:54 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).