एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | भाजपा ने कांग्रेस के अधिवेशन में प्रियंका की गैर मौजूदगी को भाई-बहन की प्रतिद्वंद्विता बताया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने गुजरात में हाल में संपन्न कांग्रेस के अधिवेशन में प्रियंका गांधी वाद्रा की गैर मौजूदगी का हवाला देते हुए बृहस्पतिवार को दावा किया कि इससे यह पता चलता है कि वायनाड की सांसद और उनके भाई एवं लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के बीच ‘‘पर्दे के पीछे सब कुछ ठीक नहीं है।’’

देश की खबरें | भाजपा ने कांग्रेस के अधिवेशन में प्रियंका की गैर मौजूदगी को भाई-बहन की प्रतिद्वंद्विता बताया

नयी दिल्ली, 10 अप्रैल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने गुजरात में हाल में संपन्न कांग्रेस के अधिवेशन में प्रियंका गांधी वाद्रा की गैर मौजूदगी का हवाला देते हुए बृहस्पतिवार को दावा किया कि इससे यह पता चलता है कि वायनाड की सांसद और उनके भाई एवं लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के बीच ‘‘पर्दे के पीछे सब कुछ ठीक नहीं है।’’

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) का दो दिवसीय अधिवेशन बुधवार को अहमदाबाद में संपन्न हुआ था।

कांग्रेस महासचिव (संगठन) के. सी. वेणुगोपाल ने आठ अप्रैल को अधिवेशन शुरू होने पर संवाददाताओं से कहा था कि पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी ने विदेश में अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के कारण पार्टी अध्यक्ष से छुट्टी ली है।

पार्टी के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने कहा कि 35 नेता सत्र में शामिल नहीं हो सके और ‘‘किसी एक व्यक्ति (के मामले) को अलग से दिखाना उचित नहीं है’’।

भाजपा के आईटी विभाग के प्रमुख अमित मालवीय ने प्रियंका गांधी की गैर मौजूदगी को विपक्षी पार्टी के आंतरिक कलह का सबूत बताया।

उन्होंने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘गुजरात में कांग्रेस के अधिवेशन में प्रियंका वाद्रा की गैर मौजूदगी को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है, इससे गांधी भाई-बहनों के बीच रिश्तों को लेकर गंभीर सवाल उठते हैं। यह पहली बार नहीं है जब उन्होंने पार्टी के किसी प्रमुख कार्यक्रम को छोड़ने का फैसला किया है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘भारत जोड़ो यात्रा से उनकी गैर मौजूदगी ने भी अटकलों को जन्म दिया था और अब एक और प्रमुख कार्यक्रम से उनकी अनुपस्थिति से यह स्पष्ट है कि पर्दे के पीछे सब कुछ ठीक नहीं है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 10, 2025 08:24 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).