देश की खबरें | भुट्टो के खिलाफ भाजपा ने मप्र में किया प्रदर्शन
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो की आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शनिवार को मध्य प्रदेश के कई हिस्सों में प्रदर्शन किया।
भोपाल, 17 दिसंबर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो की आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शनिवार को मध्य प्रदेश के कई हिस्सों में प्रदर्शन किया।
भोपाल, जबलपुर, ग्वालियर, इंदौर, रीवा सहित अन्य जगहों पर हुए विरोध प्रदर्शनों में भुट्टो के पुतले फूंके गए और पाकिस्तान के खिलाफ नारे लगाए गए।
जबलपुर में भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ ने विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व किया।
मध्य प्रदेश भाजपा के सचिव रजनीश अग्रवाल ने कहा कि भुट्टो पाकिस्तान की हताशा को उजागर कर रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘‘बढ़ती हिंसा और आतंकवाद से पाकिस्तान हताश और निराश है। पाकिस्तान आर्थिक और सामाजिक तौर पर टूट चुका है। हमारे प्रधानमंत्री के नेतृत्व में सर्जिकल और एयर स्ट्राइक ने पाकिस्तान को उसकी जगह दिखा दी है।’’
भाजपा ने भुट्टो के खिलाफ शनिवार को देश भर में विरोध प्रदर्शन किया और उनके बयान को बेहद शर्मनाक और अपमानजनक बताया।
दिमो
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)