देश की खबरें | भाजपा ने जम्मू-कश्मीर में खतरे का सामना कर रहे राजनीतिक कार्यकर्ताओं के लिए सुरक्षा की मांग की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भाजपा की जम्मू-कश्मीर इकाई ने खतरों का सामना कर रहे विभिन्न दलों के राजनीतिक कार्यकर्ताओं के लिए शुक्रवार को सुरक्षा की मांग की है। पार्टी ने कहा कि इन कार्यकर्ताओं ने केंद्र शासित प्रदेश में लोकतंत्र को बचाए रखा है।

श्रीनगर, 10 जुलाई भाजपा की जम्मू-कश्मीर इकाई ने खतरों का सामना कर रहे विभिन्न दलों के राजनीतिक कार्यकर्ताओं के लिए शुक्रवार को सुरक्षा की मांग की है। पार्टी ने कहा कि इन कार्यकर्ताओं ने केंद्र शासित प्रदेश में लोकतंत्र को बचाए रखा है।

भाजपा ने कहा कि सरपंचों और स्थानीय निकायों के प्रमुखों को भी सुरक्षा प्रदान की जानी चाहिए क्योंकि पाकिस्तान जम्मू-कश्मीर में लोकतांत्रिक प्रक्रिया को 'नष्ट' करना चाहता है।

यह भी पढ़े | Kerala Gold Scandal: NIA ने केस की जांच शुरू की, आरोपियों के खिलाफ की FIR दर्ज.

भाजपा की जम्मू-कश्मीर इकाई के अध्यक्ष रविंदर रैना ने यहां कहा, ‘‘सभी राजनीतिक दलों के सभी सक्रिय राजनीतिक कार्यकर्ताओं को सुरक्षा प्रदान करना बहुत महत्वपूर्ण है- चाहे वह एनसी, पीडीपी, कांग्रेस या भाजपा के हो, उन सभी कार्यकर्ताओं को सुरक्षा दिया जाना चाहिए, जिन्हें खतरे की आशंका है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘जो लोग लोकतांत्रिक प्रक्रिया में भाग लेते हैं, वे लोकतंत्र और इस देश के कानून को मजबूत बनाते हैं।’’

यह भी पढ़े | Vikas Dubey Encounter: STF ने प्रेस नोट जारी कर बताया विकास दुबे के मुठभेड़ की पूरी सच्चाई.

रैना यहां पार्टी मुख्यालय में एक समारोह के मौके पर पत्रकारों से बात कर रहे थे।

भाजपा नेता ने पार्टी नेता वसीम बारी को श्रद्धांजलि दी, जिनकी आतंकवादियों ने बुधवार को बांदीपोरा जिले में उनके भाई और पिता के साथ हत्या कर दी थी।

उन्होंने कहा, ‘‘ये हत्याएं पाकिस्तान के निर्देश पर हुई थीं। पाकिस्तान ने कश्मीर में निर्दोष लोगों की हत्या की है। पाकिस्तान पिछले 30-35 वर्षों में जम्मू-कश्मीर में एक लाख से अधिक लोगों की हत्या के लिए जिम्मेदार है।’’

रैना ने कहा कि पाकिस्तान के कहने पर आतंकवादियों ने इन हत्याओं को अंजाम दिया है और उसे इसका परिणाम भुगतान पड़ेगा।’’

उन्होंने कहा, ‘‘घाटी में भाजपा के साथ जुड़ने वाले लोगों की बढ़ती संख्या के कारण पाकिस्तान, आतंकवादी और अलगाववादी हताश हो गए हैं और इसलिए वे लोगों को मार रहे हैं। लश्कर-ए-तैयबा, जैश-ए-मोहम्मद और हिज्बुल मुजाहिदीन कश्मीर को नष्ट करने की कोशिश कर रहे हैं और पाकिस्तान कश्मीर को कब्रिस्तान बनाना चाहता है और यहां खून बहाता है, लेकिन हम उसे उसके मंसूबे में सफल नहीं होने देंगे। जम्मू-कश्मीर के लोग दिल से भारतीय हैं, वे राष्ट्रवादी हैं और मैं उन्हें यहाँ राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए सलाम करता हूँ।’’

इस बीच, ऑल जम्मू-कश्मीर पंचायत कांफ्रेंस के अध्यक्ष अनिल शर्मा ने भी केंद्र शासित प्रदेश में राजनीतिक कार्यकर्ताओं, विशेष रूप से पंचायत सदस्यों के लिए सुरक्षा की मांग की।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\