देश की खबरें | भाजपा ने विधायकों की खरीद के आप के ‘‘आधारहीन’’ आरोप की जांच की मांग की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पंजाब भाजपा के एक प्रतिनिधिमंडल ने बृहस्पतिवार को प्रदेश के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित से आम आदमी पार्टी के ‘‘निराधार’’ आरोपों की जांच की मांग की कि पार्टी उनके विधायकों को खरीदने की कोशिश की।

चंडीगढ़, 15 सितंबर पंजाब भाजपा के एक प्रतिनिधिमंडल ने बृहस्पतिवार को प्रदेश के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित से आम आदमी पार्टी के ‘‘निराधार’’ आरोपों की जांच की मांग की कि पार्टी उनके विधायकों को खरीदने की कोशिश की।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की पंजाब इकाई के प्रमुख अश्विनी शर्मा के नेतृत्व में पार्टी के एक प्रतिनिधिमंडल ने यहां प्रदेश के राज्यपाल पुरोहित के साथ बैठक के दौरान उच्च न्यायालय के किसी मौजूदा न्यायाधीश से इसकी जांच कराने की मांग की।

यह मांग सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (आप) द्वारा पंजाब पुलिस में यह शिकायत दर्ज कराने के एक दिन बाद आयी, जिसमें आरोप लगाया गया है कि भाजपा ने उसके विधायकों को खरीदने का प्रयास किया।

पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने पार्टी विधायकों के साथ इस मुद्दे पर बुधवार को पुलिस महानिदेशक गौरव यादव से मुलाकात की थी और गहन जांच की मांग की थी।

पंजाब में सत्तारूढ़ आप ने इससे पहले कहा था कि उसके कम से कम 10 विधायकों को भाजपा ने राज्य सरकार को गिराने के लिए 25-25 करोड़ रुपये की पेशकश के साथ संपर्क किया था।

बृहस्पतिवार को राज्यपाल से मुलाकात के बाद, पंजाब भाजपा प्रमुख शर्मा ने आप पर भाजपा को बदनाम करने के लिए एक ‘‘नाटक’’ करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, ‘‘हम उन्हें इससे बच कर निकलने नहीं देंगे।’’

शर्मा ने यहां मीडिया को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘हमने राज्यपाल से मांग की कि (अरविंद) केजरीवाल के नाटक और निराधार आरोपों की उच्च न्यायालय के किसी मौजूदा न्यायाधीश से जांच करायी जाए ताकि सच्चाई सामने आ सके।’’

शर्मा के साथ पंजाब भाजपा के नेता सुभाष शर्मा और जीवन गुप्ता भी थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान