भाजपा ने बंगाल के दक्षिण 24 परगना में विस्फोट की एनआईए जांच की मांग की
भारतीय जनता पार्टी की पश्चिम बंगाल इकाई के प्रमुख सुकांत मजूमदार ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को बृहस्पतिवार को एक पत्र लिखकर दक्षिण 24 परगना जिले के एक घर में हुए विस्फोट की जांच एनआईए से कराने का आदेश देने का अनुरोध किया.
कोलकाता, 3 दिसंबर : भारतीय जनता पार्टी की पश्चिम बंगाल इकाई के प्रमुख सुकांत मजूमदार ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को बृहस्पतिवार को एक पत्र लिखकर दक्षिण 24 परगना जिले के एक घर में हुए विस्फोट की जांच एनआईए से कराने का आदेश देने का अनुरोध किया. इस विस्फोट में तीन लोगों की मौत हुई है. बुधवार को जिले के नोडाखली इलाके में एक व्यक्ति के घर में हुए विस्फोट में तीन लोग घायल भी हुए हैं. उन्होंने कहा,‘‘हम घटना की एनआईए से जांच कराने की मांग करते हैं.
राज्य पुलिस और राज्य की जांच एजेंसी विस्फोट के लिए जिम्मेदार लोगों को न्याय के दायरे में नहीं लाएगी. मैंने केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर हस्तक्षेप करने और मामले की जांच एनआईए से कराने के आदेश देने का अनुरोध किया है.’’ नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी ने यहां संवाददाताओं से कहा उन्होंने बुधवार को हुए धमाके की जानकारी केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को दी है जिसमें तीन लोगों की मौत हुई थी. अधिकारी ने कहा कि इसकी संभावना है कि जिहादियों ने विस्फोटक जमा कर के रखा होगा जिसमें विस्फोट हुआ. यह भू पढ़ें : केरल में माकपा के स्थानीय सचिव की चाकू घोंपकर हत्या
उन्होंने कहा, “हम इस घटना की एनआईए जांच की मांग करते हैं. राज्य पुलिस और राज्य जांच एजेंसियां उन्हें कानून के दायरे में नहीं लाएंगी जो इस घटना के पीछे हैं क्योंकि तृणमूल कांग्रेस के कुछ नेता उन तत्वों का बचाने का प्रयास कर रहे हैं.” बुधवार को जिले के नोडाखाली इलाके में एक स्थानीय व्यक्ति के घर पर धमाका हुआ जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए. पुलिस को संदेह है कि उक्त व्यक्ति और अन्य लोग अवैध रूप से पटाखे बना रहे थे.
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 03, 2021 12:36 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

