एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | ईडी की हिरासत से केजरीवाल के पत्र लिखे जाने के मामले में भाजपा ने जांच की मांग की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की दिल्ली इकाई के प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को पुलिस आयुक्त संजय अरोड़ा से मिलकर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल द्वारा ईडी की हिरासत से मंत्रियों को भेजे जा रहे पत्रों के मामले में जांच की मांग की।

देश की खबरें | ईडी की हिरासत से केजरीवाल के पत्र लिखे जाने के मामले में भाजपा ने जांच की मांग की

नयी दिल्ली, 27 मार्च भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की दिल्ली इकाई के प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को पुलिस आयुक्त संजय अरोड़ा से मिलकर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल द्वारा ईडी की हिरासत से मंत्रियों को भेजे जा रहे पत्रों के मामले में जांच की मांग की।

केजरीवाल को दिल्ली आबकारी नीति से जुड़े धनशोधन मामले में 21 मार्च को गिरफ्तार किया गया था और दिल्ली की एक अदालत ने उन्हें 28 मार्च तक प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की हिरासत में भेज दिया था।

दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने संवाददाताओं से कहा कि दिल्ली पुलिस मुख्यालय में अरोड़ा के साथ मुलाकात में पार्टी के प्रतिनिधिमंडल ने इस बारे में जांच कराने की मांग की कि क्या केजरीवाल द्वारा लिखे जा रहे पत्र वास्तविक हैं?

भाजपा ने दिल्ली सरकार के मंत्रियों आतिशी और सौरभ भारद्वाज की भूमिका की भी जांच कराने की मांग की जिन्होंने पत्र प्राप्त करने का दावा किया है।

सचदेवा ने दावा किया, ‘‘एक प्रक्रिया है जिसके तहत ईडी की हिरासत में से किसी व्यक्ति के इस तरह के पत्र उचित प्रमाणन के बाद आ सकते हैं। जहां तक मेरी सूचना है, ये पत्र फर्जी हैं।’’

जल मंत्री आतिशी ने पिछले सप्ताह केजरीवाल का एक पत्र दिखाते हुए दावा किया था कि मुख्यमंत्री ने उन्हें शहर में पानी की आपूर्ति और सीवर से संबंधित मुद्दों का समाधान करने का निर्देश दिया है।

स्वास्थ्य मंत्री भारद्वाज ने मंगलवार को दावा किया कि केजरीवाल ने उन्हें ईडी की हिरासत से निर्देश भेजे कि सरकारी अस्पतालों और मोहल्ला क्लीनिक में निशुल्क दवाएं उपलब्ध हों।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 27, 2024 12:28 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).