देश की खबरें | पश्चिम बंगाल में भाजपा ने शीघ्र स्थानीय निकाय चुनाव कराने की मांग की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पश्चिम बंगाल सरकार की ओर से प्रदेश में सात विधानसभा सीटों पर उप चुनाव कराने के लिये चुनाव आयोग को पत्र लिखे जाने के एक दिन बाद भारतीय जनता पार्ट (भाजपा) ने मांग की कि प्रदेश में 100 से अधिक स्थानीय निकायों के चुनाव जल्दी कराये जायें, जो पिछले करीब डेढ़ साल से बाकी है।

कोलकाता, तीन जुलाई पश्चिम बंगाल सरकार की ओर से प्रदेश में सात विधानसभा सीटों पर उप चुनाव कराने के लिये चुनाव आयोग को पत्र लिखे जाने के एक दिन बाद भारतीय जनता पार्ट (भाजपा) ने मांग की कि प्रदेश में 100 से अधिक स्थानीय निकायों के चुनाव जल्दी कराये जायें, जो पिछले करीब डेढ़ साल से बाकी है।

कोलकाता एवं आसनसोल नगर निगम के साथ ही प्रदेश में कुल 107 स्थानीय निकाय है, जो राज्य सरकार की ओर से नियुक्त प्रशासकों द्वारा चलाये जा रहे हैं ।

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष ने कहा कि ‘दीदीमोनी’ (मुख्यमंत्री ममता बनर्जी) विधानसभा उपचुनाव कराने की जल्दबाजी में हैं क्योंकि नंदीग्राम से हारने के बाद उन्हें किसी भी सीट से निर्वाचित होना है।

घोष ने कहा कि वह अधीर महसूस कर रही हैं क्योंकि वह अब भी मुख्यमंत्री हैं और उन्हें छह महीने के भीतर राज्य के किसी भी विधानसभा क्षेत्र से निर्वाचित होना है।

उन्होंने कहा, ‘‘ज्यादातर नगरपालिकाओं और नगर निगमों का कार्यकाल एक साल से अधिक समय पहले समाप्त हो गया है और तृणमूल कांग्रेस पिछले दरवाजे से इन बोर्डों का नियंत्रण अपने हाथ में लेने का प्रयास कर रही है। इसे ध्यान में रखा जाना चाहिये।’’

भाजपा नेता ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘ऐसी स्थिति में, हमें आश्चर्य होता है कि क्या निकाय और पंचायत चुनाव करवाने वाला राज्य चुनाव आयोग गहरी नींद में है। यदि निकाय चुनाव कराने में उनकी कोई जिम्मेदारी नहीं है, तो लोग पीड़ित होंगे और वंचित रहेंगे।’’

प्रदेश के सात विधानसभा क्षेत्रों में उप चुनाव कराये जाने के मामले में घोष ने कहा, ‘‘भारत निर्वाचन आयोग उचित समय आने पर उचित निर्णय करेगा। हमलोग चुनाव के लिये तैयार हैं।’’

राज्य सरकार ने निर्वाचन आयोग से लंबित उपचुनाव कराने का आग्रह किया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Rajasthan Day 2026 Messages: राजस्थान स्थापना दिवस के इन हिंदी Quotes, WhatsApp Wishes. Facebook Greetings के जरिए दें शुभकामनाएं

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस की ऐतिहासिक जीत, धमाकेदार अंदाज़ में अंक तालिका में दूसरे पायदान पर पहुंची, जानें अन्य टीमों का हाल

MI vs KKR, IPL 2026 2nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर मुंबई इंडियंस ने किया जीत के साथ आगाज, रोहित शर्मा ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड