देश की खबरें | ओडिशा के दोहरे हत्याकांड मामले में भाजपा ने मंत्री को गिरफ्तार करने, बर्खास्त करने की मांग की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. विपक्षी भाजपा ने सोमवार को यहां रैली निकालकर पार्टी नेता कुलमणि बराल और उनके सहयोगी दिब्य सिंह बराल की हत्या के आरोपी ओडिशा के कानून मंत्री प्रताप जेना को तत्काल गिरफ्तार करने और उन्हें पद से बर्खास्त करने की मांग की।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

भुवनेश्वर, चार जनवरी विपक्षी भाजपा ने सोमवार को यहां रैली निकालकर पार्टी नेता कुलमणि बराल और उनके सहयोगी दिब्य सिंह बराल की हत्या के आरोपी ओडिशा के कानून मंत्री प्रताप जेना को तत्काल गिरफ्तार करने और उन्हें पद से बर्खास्त करने की मांग की।

भाजपा नेता के बेटे रमाकांत की शिकायत के आधार पर आईपीसी की धारा 302 (हत्या) समेत अन्य धाराओं के तहत जेना और 12 अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

हालांकि, कानून मंत्री ने आरोप लगाया कि भाजपा मामले को राजनीतिक रंग दे रही है और बिना वजह उनका नाम खींच रही है।

भाजपा नेताओं ने यहां कानून मंत्री के पुतले जलाये और कहा कि अगर जल्द ही मंत्री के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गयी तो आंदोलन तेज किया जाएगा।

भाजपा के सालीपुर प्रभारी और महांगा ब्लॉक के पूर्व प्रमुख कुलमणि बराल और दिब्य सिंह बराल की कथित तौर पर जेना के समर्थकों ने शनिवार को हत्या कर दी थी।

रमाकांत ने अपने पिता की हत्या से चार दिन पहले आरोप लगाया था कि उनके पिता ने उन्हें बताया कि स्थानीय विधायक जेना ने दोनों को जान से मारने की धमकी दी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

\