देश की खबरें | आम्बेडकर का ‘‘जान-बूझकर" अपमान करती है भाजपा : पायलट

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्र में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर संविधान निर्माता डॉ. बीआर आम्बेडकर का जान-बूझकर अपमान करने का आरोप लगाते हुए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सचिन पायलट ने सोमवार को कहा कि कांग्रेस और उसके सहयोगी दल इस मुद्दे पर देश भर में मुहिम चलाएंगे।

इंदौर (मध्यप्रदेश), 27 जनवरी केंद्र में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर संविधान निर्माता डॉ. बीआर आम्बेडकर का जान-बूझकर अपमान करने का आरोप लगाते हुए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सचिन पायलट ने सोमवार को कहा कि कांग्रेस और उसके सहयोगी दल इस मुद्दे पर देश भर में मुहिम चलाएंगे।

इंदौर के पास महू में कांग्रेस की "जय बापू-जय भीम-जय संविधान" रैली में शामिल होने आए पायलट ने संवाददाताओं से कहा कि भाजपा, आम्बेडकर का जान-बूझकर अपमान करती है और संविधान की धज्जियां उड़ाती है।

उन्होंने कहा कि आम्बेडकर और संविधान के अपमान के मुद्दे पर नागरिकों को जागरूक करने के लिए कांग्रेस और उसके सहयोगी दल देश भर में मुहिम चलाएंगे।

राजस्थान के पूर्व उप मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि भाजपा की अगुवाई वाली केंद्र सरकार ने पिछले 10 साल में संवैधानिक संस्थाओं को ‘‘नीतिगत तरीके से’’ कमजोर किया है।

पायलट ने कहा, ‘‘वे (भाजपा) संविधान को पूजते तो हैं, पर इसमें जो लिखा है, उसके विरोध में काम करते हैं। हम इस मुद्दे को लेकर जनता के बीच जा रहे हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘भाजपा की सरकार केंद्र में है। हम सब जानते हैं कि भाजपा की सरकार की ओर से लोकसभा में आम्बेडकर के लिए क्या कहा गया। उन्हें (भाजपा) आम्बेडकर और महात्मा गांधी को मजबूरन मानना पड़ता है, लेकिन इतिहास गवाह है कि स्वतंत्रता संग्राम और देश की आजादी में भाजपा का योगदान शून्य था।’’

हर्ष नरेश मनीषा

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now