एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | भाजपा ने संजय सेठ को अपना आठवां प्रत्याशी घोषित किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय जनता पार्टी ने राज्यसभा चुनाव के लिए उत्तर प्रदेश से संजय सेठ को अपना आठवां प्रत्याशी घोषित किया ।

देश की खबरें | भाजपा ने संजय सेठ को अपना आठवां प्रत्याशी घोषित किया

लखनऊ, 15 फरवरी भारतीय जनता पार्टी ने राज्यसभा चुनाव के लिए उत्तर प्रदेश से संजय सेठ को अपना आठवां प्रत्याशी घोषित किया ।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने आज पार्टी कार्यालय में पूर्व राज्यसभा सदस्य संजय सेठ को प्रत्याशी घोषित करते हुए कहा कि पार्टी आज सेठ का नामांकन दाखिल कराएगी ।

भाजपा के सात प्रत्याशियों ने बुधवार को नामांकन दाखिल किया था । समाजवादी पार्टी के तीन उम्मीदवारों का मंगलवार को नामांकन दाखिल हुआ था ।

उत्तर प्रदेश की 403 सदस्यीय विधानसभा में भाजपा के 252, सपा के 108 और कांग्रेस के दो सदस्य हैं। सपा और कांग्रेस राज्य में विपक्षी दल हैं और लोकसभा चुनाव में भाजपा का मुकाबला करने के लिए विपक्षी पार्टियों के गठबंधन में भागीदार भी हैं।

सदन में भाजपा के सहयोगी अपना दल (सोनेलाल) के 13 जबकि निषाद पार्टी के छह सदस्य हैं। रालोद के नौ, सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के छह, जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के दो और बसपा का एक सदस्य है।

राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख 15 फरवरी है। मतदान 27 फरवरी को होगा और नतीजे उसी दिन घोषित किए जाएंगे ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 15, 2024 01:30 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).