देश की खबरें | प्रधानमंत्री संग मुख्यमंत्रियों की बैठक के दौरान केजरीवाल के ‘अशिष्ट’ हावभाव की भाजपा ने की आलोचना
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ एक बैठक के दौरान दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की उनके ‘‘अशिष्ट’’ हावभाव के लिए आलोचना की और सवाल उठाया कि किसी महत्वपूर्ण बैठक में किसी मुख्यमंत्री को क्या ऐसा व्यवहार करना चाहिए।
नयी दिल्ली, 27 अप्रैल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ एक बैठक के दौरान दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की उनके ‘‘अशिष्ट’’ हावभाव के लिए आलोचना की और सवाल उठाया कि किसी महत्वपूर्ण बैठक में किसी मुख्यमंत्री को क्या ऐसा व्यवहार करना चाहिए।
भाजपा के सूचना और प्रौद्योगिक विभाग के प्रभारी अमित मालवीय ने प्रधानमंत्री संग मुख्यमंत्रियों के संवाद से संबंधित एक वीडियो ट्वीट करते हुए कहा, ‘‘अरविंद केजरीवाल अपने असभ्य और विचित्र व्यवहार से खुद के अपमान का लगातार कारण बनते हैं।’’
इस वीडियो में अरविंद केजरीवाल को माथे के पीछे दोनों हाथ कर आराम से बैठे देखा जा रहा है।
भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने यह सवाल किया कि क्या किसी महत्वपूर्ण बैठक में एक मुख्यमंत्री को इस प्रकार का व्यवहार करना चाहिए। उन्होंने आश्चर्य जताते हुए कहा कि कहीं केजरीवाल ‘‘बोर (तो नहीं हो गए थे) या अशिष्ट या दोनों’’ तो नहीं हो गए थे।
भाजपा की दिल्ली इकाई के मीडिया विभाग के प्रमुख नवीन कुमार जिंदल ने केजरीवाल को ‘‘महाठग’’ करार दिया और एक ट्वीट में कहा, ‘‘... प्रधानमंत्री के सामने ना बैठने की तमीज ना बोलने की तमीज...कितने बेशर्म आदमी हैं।’’
प्रधानमंत्री की मुख्यमंत्रियों के साथ यह बैठक देश में बढ़ते कोविड-19 के मामलों की समीक्षा के लिए डिजिटल माध्यम से आयोजित की गई थी।
ब्रजेन्द्र
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 27, 2022 07:40 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

