बीजेपी पार्षद अनामिका मिथिलेश और निर्मल जैन दक्षिणी और पूर्वी दिल्ली के उपमहापौर निर्वाचित

भाजपा पार्षद अनामिका मिथिलेश और निर्मल जैन बुधवार को निर्विरोध क्रमश: दक्षिणी दिल्ली नगर निगम (एसडीएमसी) और पूर्वी दिल्ली नगर निगम (ईडीएमसी) के महापौर निर्वाचित हुए।

बीजेपी (Photo Credits: IANS)

नई दिल्ली: भाजपा पार्षद अनामिका मिथिलेश और निर्मल जैन बुधवार को निर्विरोध क्रमश: दक्षिणी दिल्ली नगर निगम (एसडीएमसी) और पूर्वी दिल्ली नगर निगम (ईडीएमसी) के महापौर निर्वाचित हुए. वैसे उत्तरी दिल्ली नगर निगम (एनडीएमसी) ने महापौर के निर्वाचन का परिणाम औपचारिक रूप से घोषित नहीं किया है लेकिन भाजपा नेता जय प्रकाश का इस पद के लिए निर्विरोध निर्वाचन तय है.शायद यह पहली बार है कि राष्ट्रीय राजधानी के तीनों नगर निकायों- एसडीएमसी, एनडीएमसी और ईडीएमसी के महापौर पद का चुनाव यहां सिविक सेंटर में एक ही दिन बारी बारी से हुआ.

वहीं हरिनगर की पार्षद अनामिका एसडीएमसी की सदन बैठक में निर्विरोध दक्षिणी दिल्ली की महापौर निर्वाचित हुईं जबकि सी आर पार्क से भाजपा पार्षद सुभाष भड़ाना सर्वसम्मति से उपमहापौर चुने गये. यह भी पढ़े : कोरोना के मुंबई के धारावी में 10 नए मरीज पाए गए: 24 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

अनामिका ने कहा कि उनकी शीर्ष प्राथमिकता कोविड-19 स्थिति से प्रभावी तरीके से निपटना है. ईडीएमसी के अधिकारियों के अनुसान जैन के अलावा भाजपा के हरि प्रकाश बहादुर निर्विरोध पूर्वी दिल्ली के उपमहापौर चुने गये। जैन शाहदरा (वार्ड नंबर 31) के और सबोली (वार्ड नंबर 54) का प्रतिनिधित्व करते हैं.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे को 72 रनों से दी करारी शिकस्त, सेमीफाइनल की उम्मीदें बरकरार; यहां देखें IND बनाम ZIM मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Key Players To Watch Out: ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच दूसरे वनडे में इन स्टार खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Pitch Report: दूसरे वनडे में भारत महिला के बल्लेबाज दिखाएंगे दम या ऑस्ट्रेलिया महिला के गेंदबाज करेंगे कमाल? यहां जानें पिच रिपोर्ट

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे के सामने रखा 257 रनों का टारगेट, अभिषेक शर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\