देश की खबरें | भाजपा ने निर्वाचन आयोग से राहुल गांधी की शिकायत की, कार्रवाई और प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने सोमवार को निर्वाचन आयोग से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी के खिलाफ शिकायत की और महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान ‘भारतीय संविधान को खत्म करने’ संबंधी बयान देने और ‘राज्यों को एक-दूसरे से लड़ाने’ का प्रयास करने के लिए उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

नयी दिल्ली, 11 नवंबर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने सोमवार को निर्वाचन आयोग से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी के खिलाफ शिकायत की और महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान ‘भारतीय संविधान को खत्म करने’ संबंधी बयान देने और ‘राज्यों को एक-दूसरे से लड़ाने’ का प्रयास करने के लिए उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल और भाजपा महासचिव अरुण सिंह के नेतृत्व में भाजपा के एक प्रतिनिधिमंडल ने यहां निर्वाचन आयोग में अधिकारियों से मुलाकात की और उनसे आदर्श आचार संहिता के ‘घोर उल्लंघन’ के लिए कांग्रेस सांसद के खिलाफ कार्रवाई करने के साथ ही प्राथमिकी दर्ज करने का भी अनुरोध किया।

बाद में संवाददाताओं से बातचीत में मेघवाल ने कहा, ‘‘हमने आयोग को बताया कि लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने छह नवंबर को एक बार फिर झूठ बोलने की कोशिश की। महाराष्ट्र चुनाव अभियान के दौरान उन्होंने राज्यों को एक-दूसरे से लड़ाने का प्रयास किया।’’

केंद्रीय मंत्री ने कहा, ‘‘उन्होंने (राहुल गांधी) संविधान की प्रति लहराकर फिर झूठ बोला कि भाजपा उसे खत्म करना चाहती है। यह गलत है। हमने चुनाव आयोग से कहा कि इसे रोका जाना चाहिए। हमने आयोग से यह भी कहा कि राहुल गांधी चेतावनियों और नोटिस के बावजूद लगातार ऐसा कर रहे हैं। हमने कहा कि राहुल गांधी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 353 के तहत प्राथमिकी दर्ज की जानी चाहिए।’’

भाजपा की शिकायत के मुताबिक छह नवंबर को मुंबई में एक चुनावी रैली में राहुल ने दावा किया था कि एप्पल आईफोन और बोइंग विमान महाराष्ट्र से छीनकर दूसरे राज्यों में बनाए जा रहे हैं।

इसी कार्यक्रम में राहुल गांधी ने भाजपा पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया था कि केंद्र की सत्तारूढ़ पार्टी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) भारत के संविधान को नष्ट करना चाहते हैं।

ब्रजेन्द्र

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

Zimbabwe vs South Africa Weather Update: दिल्ली में जिम्बाब्वे बनाम दक्षिण अफ्रीका मुकाबले में पिच और परिस्थितियां निभा सकती हैं अहम भूमिका, यहां जानें अरुण जेटली स्टेडियम का हाल

\