देश की खबरें | भाजपा ने चार राज्यों में फिर से सरकार बनाने, पंजाब में मजबूत स्थिति में होने का किया दावा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के शीर्ष नेताओं ने शनिवार को विश्वास जताया किया कि पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों में पार्टी का प्रदर्शन शानदार होगा और उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, मणिपुर के साथ ही गोवा में वह फिर से अपनी सरकार बनाएगी जबकि पंजाब में अपनी स्थिति मजबूत करेगी।

नयी दिल्ली, पांच मार्च भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के शीर्ष नेताओं ने शनिवार को विश्वास जताया किया कि पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों में पार्टी का प्रदर्शन शानदार होगा और उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, मणिपुर के साथ ही गोवा में वह फिर से अपनी सरकार बनाएगी जबकि पंजाब में अपनी स्थिति मजबूत करेगी।

पार्टी नेताओं ने यह भी दावा किया कि और उसे चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता का लाभ मिला है।

सात चरणों के पांच राज्यों के चुनावों के आखिरी दौर का प्रचार समाप्त होने के बाद पार्टी मुख्यालय में एक भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा के साथ एक संयुक्त संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कि भाजपा ने वैज्ञानिक चुनाव अभियान चलाया और इसमें बूथ स्तर से लेकर राष्ट्रीय नेतृत्व तक ने सभी ने योगदान दिया।

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में भाजपा प्रचंड बहुमत से सरकार बनाएगी और उसे किसी अन्य दल के समर्थन की जरूरत नहीं पड़ेगी।

उन्होंने कहा, ‘‘मैं निश्चित तौर पर कह सकता हूं कि पांच राज्यों की जनता ने भाजपा का साथ दिया है। चार राज्यों में जहां भाजपा सत्ता में हैं, वहां भाजपा फिर से वापसी करेगी और पंजाब में हमारी स्थिति मजबूत होगी।’’

शाह ने कहा कि पांचों राज्यों में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की लोकप्रियता आजाद भारत के किसी भी प्रधानमंत्री की लोकप्रियता से कहीं अधिक ऊपर दिखाई पड़ी और इसका सीधा फायदा भाजपा को इस चुनाव में हो रहा है।

पूर्व भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि चुनाव प्रचार अभियान के दौरान उन्होंने पूरे उत्तर प्रदेश का दौरा किया और उन्होंने महसूस किया कि राज्य में पहली बार लोकतंत्र नीचे तक पनपता दिखाई दे रहा है।

उन्होंने कहा, ‘‘जातिवाद, परिवारवाद, तुष्टिकरण, इन तीनों नासूरों से मुक्त करके आज हम उत्तर प्रदेश में लोकतंत्र को पहली बार पनपते हुए देख रहे हैं।’’

उत्तर प्रदेश को लेकर शाह ने कहा कि कुछ नेताओं ने पार्टी छोड़ी है लेकिन मतदाताओं ने नहीं। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में योगी आदित्नाथ सरकार ने 2017 के चुनाव में किए गए ''92.6 फीसदी से अधिक'' वादों को पूरा करने के साथ ही केंद्र सरकार की योजनाओं को भी राज्यों में सफलतापूर्वक लागू किया है।

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में बेरोजगारी, महंगाई और आवारा पशु जैसे मुद्दों के प्रभाव के संबंध में पूछे गए सवाल पर शाह ने कहा कि मोदी सरकार की कल्याणकारी योजनाओं ने गरीबों को ये उम्मीद जगाई है कि उनका जीवन स्तर भी बेहतर हो सकता है।

शाह ने कहा कि लगभग साढ़े सात साल से देश में भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में चल रही है और उनकी सरकार ने देश के लोगों को इस बात का एहसास दिलाया है कि कोई चुनी हुई सरकार उनके जीवन स्तर को उठाना चाहती है।

मणिपुर में पार्टी की संभावनाओं को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि भाजपा ने मणिपुर को बंद, हिंसा और नशे की गिरफ्त से बदलकर जैविक खेती और मेडिकल संस्थानों समेत अन्य सुविधाओं में तब्दील कर दिया है।

उन्होंने कहा, ''प्रधानमंत्री मोदी और मणिपुर के हमारे मुख्यमंत्री ने पहाड़ियों और घाटियों के बीच मतभेदों को समाप्त करने के लिए कड़ी मेहनत की है।''

इसी तरह, उत्तराखंड के संबंध में शाह ने दावा किया कि भाजपा ने पांच साल भ्रष्टाचार-मुक्त सरकार दी है।

नड्डा ने भी दावा किया कि पांच में चार राज्यों में भाजपा सत्ता में वापसी करेगी।

उन्होंने कहा कि चारों राज्यों में अच्छे बहुमत से जीतकर भाजपा अपनी सरकार बनेगी और पंजाब में उसे जनता की सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है।

उन्होंने कहा, ‘‘पंजाब में भाजपा पहली बार 65 सीटों से ज्यादा पर चुनाव लड़ रही है। हमें वहां पर बहुत ही सकारात्मक जन समर्थन मिला है और उम्मीदों से ज्यादा अच्छा नतीजा हम वहां लाएंगे।’’

ज्ञात हो कि पंजाब में भाजपा का लंबे समय तक शिरोमणि अकाली दल के साथ गठबंधन रहा लेकिन केंद्र सरकार के तीन विवादास्पद कृषि कानूनों के मुद्दों पर दोनों दलों का गठबंधन टूट गया।

पंजाब में भाजपा ने इस बार पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह की पंजाब लोक कांग्रेस और पूर्व केंद्रीय मंत्री सुखदेव सिंह ढींढसा के नेतृत्व वाली अकाली दल (संयुक्त) से गठबंधन किया है।

नड्डा ने कहा कि अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति का सशक्तीकरण इस चुनाव में प्रमुख मुद्दा रहा और जनता में इसका सकारात्मक प्रभाव भी दिखा।

उल्लेखनीय है कि पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव की मतगणना 10 मार्च को होगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 194 रनों का टारगेट, ध्रुव जुरेल और रियान पराग ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड