देश की खबरें | भाजपा प्रमुख जेपी नड्डा आज से गुजरात के दो दिवसीय दौरे पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जे पी नड्डा मंगलवार से गुजरात के दो दिवसीय दौरे पर होंगे। इस दौरान वह कई कार्यक्रमों में सम्मिलित होंगे और स्थानीय नेताओं के साथ बैठक करेंगे। भाजपा के एक नेता ने यह जानकारी दी।

अहमदाबाद, 20 सितंबर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जे पी नड्डा मंगलवार से गुजरात के दो दिवसीय दौरे पर होंगे। इस दौरान वह कई कार्यक्रमों में सम्मिलित होंगे और स्थानीय नेताओं के साथ बैठक करेंगे। भाजपा के एक नेता ने यह जानकारी दी।

गुजरात में इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले नड्डा का यह दौरा महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

भाजपा की गुजरात इकाई के महासचिव प्रदीप सिंह वाघेला ने सोमवार को बताया कि भाजपा अध्यक्ष मंगलवार सुबह गांधीनगर के पास भाजपा के किसान मोर्चा के कार्यक्रम में ई-बाइक को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।

नड्डा, मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और भाजपा की गुजरात इकाई के प्रमुख सीआर पाटिल गांधीनगर के एक पांच सितारा होटल में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय महापौर सम्मेलन के उद्घाटन सत्र में मंगलवार सुबह भाग लेंगे। यह सम्मेलन बुधवार तक चलेगा।

वाघेला ने बताया कि गुजरात के भाजपा शासित शहरी निकायों के महापौर और उपमहापौर सम्मेलन में भाग लेंगे।

उन्होंने बताया," नड्डा शहरी, पंचायत और सहकारी निकायों में भाजपा के चुने हुए प्रतिनिधियों की एक सभा को मंगलवार दोपहर को राजकोट में संबोधित करेंगे। पाटिल, पटेल और अन्य वरिष्ठ नेता सभा में उपस्थित रहेंगे।’’

राजकोट से नड्डा पड़ोसी मोरबी शहर जाएंगे, जहां वह शाम को रोड शो करेंगे।

वह मंगलवार रात साढ़े आठ बजे गांधीनगर में 'विरांजलि' कार्यक्रम में शामिल होंगे, जहां कलाकार अपने गीतों और नाटकों के माध्यम से राष्ट्रीय नायकों को श्रद्धांजलि देंगे।

भाजपा अध्यक्ष बुधवार को गांधीनगर में पार्टी मुख्यालय श्री कमलम में भाजपा की प्रदेश इकाई के वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक करेंगे।

वाघेला ने कहा कि वह बुधवार दोपहर अहमदाबाद के टैगोर हॉल में प्रोफेसर की सभा को संबोधित करेंगे और भाजपा की विचारधारा के बारे में बात करेंगे।

उन्होंने बताया कि नड्डा राज्य की राजधानी में महापौरों के सम्मेलन के समापन समारोह में भी शामिल होंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड