देश की खबरें | मूसेवाला की हत्या के लिए भाजपा ने केजरीवाल और राघव चड्ढा को जिम्मेदार ठहराया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भाजपा ने पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या के लिए रविवार को आम आदमी पार्टी (आप) के प्रमुख अरविंद केजरीवाल और पार्टी के नेता राघव चड्ढा को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि आप सरकार के शासन में पंजाब में ‘‘राष्ट्र विरोधी और विध्वंसकारी तत्वों को खुली छूट मिल गयी है।’’

नयी दिल्ली, 29 मई भाजपा ने पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या के लिए रविवार को आम आदमी पार्टी (आप) के प्रमुख अरविंद केजरीवाल और पार्टी के नेता राघव चड्ढा को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि आप सरकार के शासन में पंजाब में ‘‘राष्ट्र विरोधी और विध्वंसकारी तत्वों को खुली छूट मिल गयी है।’’

पंजाब के मानसा जिले में अज्ञात हमलावरों ने आज मूसेवाला की गोली मारकर हत्या कर दी। एक दिन पहले ही उनकी सुरक्षा हटा दी गई थी।

यहां भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के मुख्यालय में संवाददाता सम्मेलन में पार्टी प्रवक्ता संबित पात्रा ने आरोप लगाया कि गोपनीय सूची, जिसमें उन लोगों के नाम थे जिनकी सुरक्षा हटा दी गई है, को सार्वजनिक कर दिया गया।

पात्रा ने कहा, ‘‘इस तरह से, यह हत्यारों के लिए एक खुला आमंत्रण है कि आप अपने काम को अंजाम दे सकते हैं...अरविंद केजरीवाल इस हत्या के लिए जिम्मेदार हैं।’’

पात्रा ने केजरीवाल के साथ ही आप नेता राघव चड्ढा को भी इस जघन्य हत्या के लिए जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा, ‘‘इन दोनों लोगों को माफी मांगनी चाहिए और यह बताना चाहिए कि पंजाब में आज क्या हो रहा है।’’

चड्ढा हाल में पंजाब में हुए विधानसभा चुनावों में पार्टी के सह-प्रभारी थे। आप ने इन चुनावों में शानदार जीत हासिल की।

इसी संवाददाता सम्मेलन में भाजपा नेता मनजिंदर सिंह सिरसा भावुक नजर आए। उन्होंने कहा, ‘‘मूसेवाला की हत्या आप की गंदी राजनीति का नतीजा है। अरविंद केजरीवाल की गंदी राजनीति, जिन्होंने उस गोपनीय सूची को सार्वजनिक कर दिया, जिनमें उन लोगों के नाम थे जिनकी सुरक्षा हटा दी गयी है।’’

सिरसा ने कहा, ‘‘केजरीवाल मांग करते थे कि उन्हें पुलिस का नियंत्रण दिया जाना चाहिए, अब देखिए कि उन्होंने इसके साथ क्या किया। केजरीवाल पंजाब पुलिस के 90 कर्मियों और राघव चड्ढा 45 पुलिसकर्मियों के साथ निकलते हैं।’’

उन्होंने इस मामले में केजरीवाल के खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज करने की मांग की। भाजपा के राष्ट्रीय सचिव तरुण चुग ने कहा कि राज्य में कानून एवं व्यवस्था की स्थिति ‘‘ढहने के कगार पर है।’’ उन्होंने कहा, ’’आप सरकार में विध्वंसकारी और राष्ट्र विरोधी तत्वों ने खुले घूमना शुरू कर दिया है।’’

मूसेवाला (27) पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले पिछले साल कांग्रेस में शामिल हुए थे।

पंजाब के पुलिस महानिदेशक वी के भावरा ने कहा कि मशहूर गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या गिरोहों के बीच की आपसी दुश्मनी का नतीजा लगती है और इसमें लॉरेंस बिश्नोई गिरोह शामिल है।

उन्होंने कहा कि हत्या की जांच के लिए एक विशेष जांच दल (एसआईटी) गठित किया जाएगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट