देश की खबरें | राज्यसभा में 1990 के बाद सौ का आंकड़ा छूने वाली पहली पार्टी बनी भाजपा,संख्या फिर से घट सकती है

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राज्यसभा चुनावों में असम, त्रिपुरा और नागलैंड में एक-एक सीटों पर जीत हासिल करने के बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अपने इतिहास में पहली बार उच्च सदन में 100 के आंकड़े पर पहुंची है।

नयी दिल्ली, एक अप्रैल राज्यसभा चुनावों में असम, त्रिपुरा और नागलैंड में एक-एक सीटों पर जीत हासिल करने के बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अपने इतिहास में पहली बार उच्च सदन में 100 के आंकड़े पर पहुंची है।

चुनाव नतीजे अधिसूचित होने के बाद, भाजपा का आंकड़ा आधिकारिक रूप से इस ऐतहिासिक संख्या पर पहुंच जाएगा, लेकिन 100 के आंकड़े पर इसके कुछ समय तक ही बने रहने की संभावना है। दरअसल, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, राजस्थान और झारखंड में राज्यसभा की सीटों के लिए चुनाव होने के बाद उच्च सदन में भाजपा सदस्यों की संख्या में कमी आने की उम्मीद है।

उत्तर प्रदेश से भाजपा को मिलने वाला संभावित फायदा क्या इस नुकसान की भरपाई कर पाएगा, यह देखा जाना अभी बाकी है। राज्य से राज्यसभा की 11 संभावित रिक्तियों में पार्टी कम से कम आठ पर जीत हासिल कर सकती है। उत्तर प्रदेश से राज्यसभा के 11 सदस्यों का कार्यकाल समाप्त हो रहा है, जिनमें से पांच भाजपा से हैं।

हाल में, छह राज्यों में राज्यसभा की 13 सीटों के लिए हुए द्विवार्षिक चुनावों में भाजपा ने पंजाब से अपनी एक सीट गंवा दी, लेकिन उसे पूर्वोत्तर के तीन राज्यों और हिमाचल प्रदेश में एक-एक सीट का फायदा हुआ, जहां से सभी पांच निवर्तमान सदस्य विपक्षी दलों से हैं।

पंजाब में आम आदमी पार्टी ने सभी पांच सीटें अपने नाम कर ली।

हालांकि, राज्यसभा की वेबसाइट पर नया आंकड़ा अधिसूचित किया जाना अभी बाकी है, लेकिन यदि हालिया चुनाव में भाजपा के खाते में आई तीन सीटों को उसकी मौजूदा संख्या 97 में जोड़ दें, तो उच्च सदन में पार्टी के सदस्यों की संख्या 100 पर पहुंच जाएगी।

भाजपा के आईटी विभाग के प्रभारी अमित मालवीय ने ट्वीट किया, ‘‘भाजपा और इसे सहयोगी दलों ने असम से राज्यसभा की दोनों सीटें जीत ली हैं। पूर्वोत्तर में -त्रिपुरा और नगालैंड- से भी अन्य दो सीटों पर भाजपा ने जीत दर्ज की है। इस तरह इसने चार में चार सीटें जीत ली है। कांग्रेस का खाता भी नहीं खुल सका। भाजपा के अब राज्यसभा में 100 सदस्य हैं। ’’

हालांकि, 245 सदस्यीय राज्यसभा में भाजपा सदस्यों की संख्या अब भी बहुमत के आंकड़े से काफी कम है।

राज्यसभा में, अब से पहले किसी पार्टी के सदस्यों की संख्या 100 या इससे अधिक 1990 में थी, जब सत्तारूढ़ कांग्रेस के 108 सदस्य थे। हालांकि, इसके बाद उच्च सदन में कांग्रेस सदस्यों की संख्या घट गई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand Women vs South Africa Women 3rd T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

West Indies Women vs Australia Women, 1st T20I Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं पहला टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 1st T20I Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच कल खेला जाएगा पहला टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

IPL 2026: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ इन बल्लेबाजों ने बनाए सबसे ज्यादा रन, टॉप 5 में दो भारतीय बल्लेबाज शामिल

\