देश की खबरें | भाजपा ने द्रमुक मंत्रियों से भगवान राम पर आम सहमति बनाने को कहा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की तमिलनाडु इकाई के प्रमुख के. अन्नामलाई ने भगवान राम के अस्तित्व को लेकर अपने कैबिनेट सहयोगी के विरोधाभासी बयान के लिए राज्य के परिवहन मंत्री एस. एस. शिवशंकर पर शनिवार को कटाक्ष किया।

चेन्नई, तीन अगस्त भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की तमिलनाडु इकाई के प्रमुख के. अन्नामलाई ने भगवान राम के अस्तित्व को लेकर अपने कैबिनेट सहयोगी के विरोधाभासी बयान के लिए राज्य के परिवहन मंत्री एस. एस. शिवशंकर पर शनिवार को कटाक्ष किया।

शिवशंकर द्वारा विवादास्पद टिप्पणी किए जाने का एक वीडियो पोस्ट करते हुए अन्नामलाई ने ‘एक्स’ पर कहा, ‘‘भगवान श्रीराम के प्रति द्रमुक का अचानक उमड़ा जुनून वास्तव में देखने लायक है - किसने ऐसा सोचा होगा?’’

मंत्री ने अरियालुर में सम्राट राजेंद्र चोल की जयंती के मौके पर एक कार्यक्रम में दावा किया था कि राजेंद्र चोल के शासनकाल के दौरान निर्मित तालाबों और मंदिरों से पता चलता है कि राजा रहते थे।

उन्होंने कहा था, ‘‘लेकिन भगवान राम से जुड़ा कोई भी ऐसा ऐतिहासिक साक्ष्य नहीं है, जिससे इस बात की पुष्टि हो सके कि भगवान राम का कोई अस्तित्व हो।’’

इस टिप्पणी पर आपत्ति जताते हुए अन्नामलाई ने एक पोस्ट में कहा, ‘‘ पिछले सप्ताह द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) के कानून मंत्री एस. रघुपति ने कहा था कि भगवान राम सामाजिक न्याय के जबरदस्त समर्थक, धर्मनिरपेक्षता के अग्रदूत और सभी के लिए समानता के समर्थक थे। लेकिन अब, परिवहन मंत्री ने दावा किया है कि भगवान राम कभी अस्तित्व में नहीं थे।’’

भाजपा नेता ने सुझाव दिया कि अब समय आ गया है कि द्रमुक सरकार के मंत्री रघुपति और शिवशंकर बैठें, चर्चा करें और भगवान राम के संबंध में आम सहमति पर पहुंचें।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान