देश की खबरें | भाजपा ने पार्टी की महिला सांसद पर की गई टिप्पणी को लेकर बघेल से माफी मांगने को कहा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा 2017 के एक कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह के साथ भाजपा नेता सरोज पांडे के नृत्य करने को लेकर की गई टिप्पणी पर विपक्षी दल भाजपा ने नाराजगी जाहिर की और बघेल से माफी मांगने की मांग उठाई।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

रायपुर, 13 दिसंबर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा 2017 के एक कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह के साथ भाजपा नेता सरोज पांडे के नृत्य करने को लेकर की गई टिप्पणी पर विपक्षी दल भाजपा ने नाराजगी जाहिर की और बघेल से माफी मांगने की मांग उठाई।

मुख्यमंत्री शनिवार को कोरिया जिले में सरोज पांडे द्वारा बघेल के नेतृत्व वाली राज्य की कांग्रेस सरकार के पिछले दो वर्षों के कार्यकाल के दौरान नाचने और गाने में व्यस्त रहने के आरोपों पर प्रतिक्रिया दे रहे थे।

यह भी पढ़े | Bihar: प्रेमिका से मिलने गया था और फिर कभी घर नहीं लौटा, कटा हुआ शव बरामद.

बघेल ने कहा, '' दुर्ग स्टेडियम में आयोजित सुआ नृत्य कार्यक्रम के दौरान सरोज पांडे जी तत्कालीन मुख्यमंत्री रमन सिंह और तत्कालीन विधानसभा अध्यक्ष धर्मलाल कौशिक के साथ क्या कर रही थीं? छत्तीसगढ़ में सुआ लोक नृत्य महिलाओं द्वारा आयोजित किया जाता है।''

उन्होंने कहा, '' वह कोई विश्व रिकॉर्ड नहीं बना रही थीं बल्कि तत्कालीन मुख्यमंत्री के साथ कमर लहरा रही थीं। सुआ नृत्य महिलाओं द्वारा किया जाता है और वहां तत्कालीन मुख्यमंत्री को नृत्य करने की क्या आवश्यकता थी?''

यह भी पढ़े | केरल में फ्री COVID-19 वैक्सीन लगाने की घोषणा को बीजेपी ने बताया आचार संहिता का उल्लंघन, सीएम विजयन पिनराई के खिलाफ पहुंची चुनाव आयोग.

बघेल की टिप्पणी की निंदा करते हुए भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता राजेश मुनात ने कहा कि यह उनकी ''बीमार मानसिकता'' को दर्शाता है और मुख्यमंत्री को महिलाओं से माफी मांगनी चाहिए।

उन्होंने कहा, '' बघेल को अपने पद की गरिमा बनाए रखनी चाहिए।''

शफीक नरेश

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now