देश की खबरें | भाजपा ने प्रदेश इकाइयों के नए संगठन महासचिवों की नियुक्ति की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शनिवार को फणींद्र नाथ शर्मा को पार्टी की हरियाणा प्रदेश इकाई का महासचिव (संगठन) नियुक्त किया। इसी पद पर पार्टी ने जी आर रवींद्र राजू को असम और त्रिपुरा इकाइयों का कार्य सौंपा है।

नयी दिल्ली, 29 जुलाई भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शनिवार को फणींद्र नाथ शर्मा को पार्टी की हरियाणा प्रदेश इकाई का महासचिव (संगठन) नियुक्त किया। इसी पद पर पार्टी ने जी आर रवींद्र राजू को असम और त्रिपुरा इकाइयों का कार्य सौंपा है।

राजू और शर्मा दोनों अपने पदों की अदला-बदली करेंगे।

पार्टी की ओर से जारी एक आधिकारिक विज्ञप्ति के मुताबिक, विवेक दाधाकर पार्टी की अंडमान और निकोबार इकाई में महासचिव (संगठन) के रूप में कार्यभार संभालेंगे।

अपनी प्रदेश इकाइयों में भाजपा के महासचिव (संगठन) आम तौर पर आरएसएस से लिए जाते हैं और इसकी नीतियों तथा कार्यक्रमों के निष्पादन के लिए महत्वपूर्ण होते हैं। इस पद पर नियुक्त व्यक्ति पार्टी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के बीच एक कड़ी के रूप में काम करते हैं।

इससे पहले दिन में, भाजपा ने अपने राष्ट्रीय पदाधिकारियों की सूची में बदलाव किया।

इन बदलावों को आगामी राज्य विधानसभा और 2024 के लोकसभा चुनावों की तैयारी के लिए पार्टी की व्यापक कवायद के हिस्से के रूप में देखा जा रहा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\