एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | अरुणाचल प्रदेश में विधायक दल के नेता के चुनाव के लिए भाजपा ने केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अरुणाचल प्रदेश में विधायक दल के नेता के चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने मंगलवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद और पार्टी महासचिव तरुण चुघ को केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया।

देश की खबरें | अरुणाचल प्रदेश में विधायक दल के नेता के चुनाव के लिए भाजपा ने केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किए

नयी दिल्ली, 11 जून अरुणाचल प्रदेश में विधायक दल के नेता के चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने मंगलवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद और पार्टी महासचिव तरुण चुघ को केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया।

भाजपा की ओर से जारी एक विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गई।

भाजपा 60 सदस्यीय विधानसभा में 46 सीट जीतकर लगातार तीसरी बार अरुणाचल प्रदेश की सत्ता में लौटी है। पार्टी ने विधानसभा की 10 सीट पहले ही निर्विरोध जीत ली थी।

मुख्यमंत्री पेमा खांडू निर्विरोध जीतने वाले इन 10 उम्मीदवारों में से एक हैं। भाजपा ने 2019 में 41 सीट पर जीत हासिल की थी।

नेशनल पीपुल्‍स पार्टी (एनपीपी) ने पांच सीट पर जीत हासिल की जबकि पीपुल्स पार्टी ऑफ अरूणाचल ने दो और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ने एक-एक सीट पर जीत दर्ज की। इनके अलावा तीन निर्दलीय उम्मीदवार भी विधानसभा पहुंचने में सफल रहे।

भाजपा ने बयान में कहा, ‘‘भारतीय जनता पार्टी के संसदीय बोर्ड ने अरुणाचल प्रदेश में पार्टी विधायक दल के नेता के चुनाव के लिए सांसद रविशंकर प्रसाद और राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ को केन्द्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 11, 2024 04:36 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).