देश की खबरें | त्रिपुरा उपचुनावों के लिए भाजपा ने की उम्मीदवारों की घोषणा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने त्रिपुरा के सिपाहीजला जिले के धनपुर और बोक्सानगर विधानसभा क्षेत्रों के लिए पांच सितंबर को होने वाले उपचुनाव के वास्ते अपने उम्मीदवारों के नाम बुधवार को घोषित कर दिए।

अगरतला, 16 अगस्त भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने त्रिपुरा के सिपाहीजला जिले के धनपुर और बोक्सानगर विधानसभा क्षेत्रों के लिए पांच सितंबर को होने वाले उपचुनाव के वास्ते अपने उम्मीदवारों के नाम बुधवार को घोषित कर दिए।

पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने बताया कि भाजपा ने तफ्फजल हुसैन को बोक्सानगर विधानसभा सीट से और बिंदु देबनाथ को धनपुर विधानसभा सीट से उम्मीदवार बनाया है।

हुसैन बोक्सानगर के स्थानीय नेता हैं जबकि देबनाथ धनपुर में पार्टी के मंडल अध्यक्ष हैं।

भाजपा की त्रिपुरा इकाई के मीडिया प्रमुख सुनीत सरकार ने कहा, ‘‘पार्टी के वरिष्ठ नेता आज से बूथ स्तर पर प्रचार शुरू करने के लिए बोक्सानगर और धनपुर जा रहे हैं। हमारे उम्मीदवार बृहस्पतिवार को नामांकन पत्र दाखिल करेंगे।’’

माकपा विधायक समसुल हक के निधन के कारण बोक्सानगर विधानसभा सीट पर उपचुनाव कराया जा रहा है।

धनपुर से केंद्रीय मंत्री प्रतिमा भौमिक के विधायक पद से इस्तीफा देने के कारण इस सीट पर उपचुनाव कराना जरूरी हो गया था।

मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) नीत वाम मोर्चा ने कौशिक चंदा और मिजान हुसैन को क्रमश: धनपुर और बोक्सानगर विधानसभा क्षेत्रों से उम्मीदवार बनाया है।

नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि 17 अगस्त है जबकि अगले दिन नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी।

उपचुनावों की मतगणना आठ सितंबर को होगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से हराया, जड़ा जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने राजस्थान रॉयल्स के सामने रखा 202 रनों का टारगेट, कप्तान रजत पाटीदार ने खेली धमाकेदार पारी. यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 18वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को हराकर जीत का स्वाद चखना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू