एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | भाजपा ने प्रियंका गांधी पर हलफनामे में संपत्ति का पूरा विवरण नहीं देने का आरोप लगाया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शनिवार को कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाद्रा पर केरल में वायनाड लोकसभा सीट से उपचुनाव लड़ने के लिए हलफनामे में अपनी और अपने पति रॉबर्ट वाद्रा की संपत्तियों के बारे में आवश्यक जानकारी नहीं देने का आरोप लगाया।

देश की खबरें | भाजपा ने प्रियंका गांधी पर हलफनामे में संपत्ति का पूरा विवरण नहीं देने का आरोप लगाया

नयी दिल्ली, 26 अक्टूबर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शनिवार को कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाद्रा पर केरल में वायनाड लोकसभा सीट से उपचुनाव लड़ने के लिए हलफनामे में अपनी और अपने पति रॉबर्ट वाद्रा की संपत्तियों के बारे में आवश्यक जानकारी नहीं देने का आरोप लगाया।

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया ने दावा किया कि प्रियंका गांधी उच्चतम न्यायालय के उस निर्देश का उल्लंघन कर रही हैं जिसमें उम्मीदवारों को अपनी, अपने जीवनसाथी और आश्रितों की संपत्ति का पूर्ण विवरण देने को कहा गया है।

भाटिया ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘उच्चतम न्यायालय का आदेश सभी नागरिकों के लिए बाध्यकारी है। गांधी परिवार कानून से ऊपर नहीं है। इसका केवल एक ही परिणाम हो सकता है। यदि कोई हलफनामे में गलत जानकारी देता है, तो उसे चुनाव लड़ने का कोई अधिकार नहीं है।’’

चुनाव अधिकारियों द्वारा नामांकन पत्रों की जांच की तारीख 28 अक्टूबर है और भाजपा इस दौरान कांग्रेस महासचिव पर उनके हलफनामे को लेकर निशाना साध रही है।

गांधी परिवार द्वारा ‘नेशनल हेराल्ड’ समाचार पत्र की संपत्ति कथित तौर पर हड़पने के मामले का जिक्र करते हुए भाटिया ने कहा कि प्रियंका गांधी के हलफनामे में कुछ ट्रस्ट के माध्यम से ‘एसोसिएटेड जर्नल्स’ में उनके शेयरों के स्वामित्व का कोई उल्लेख नहीं है।

उन्होंने कहा कि यह आवश्यक जानकारी का खुलासा नहीं करने के बराबर है।

उन्होंने कहा कि हलफनामे में वाद्रा की तीन कंपनियों का उल्लेख है, जबकि दो अन्य कंपनियों में उनकी हिस्सेदारी को छोड़ दिया गया है। भाजपा नेता ने कहा कि उनका आरोप ‘‘अकाट्य’’ दस्तावेज पर आधारित है।

उन्होंने प्रियंका गांधी से आरोपों का जवाब देने और मुद्दे पर अपने रुख से लोगों को अवगत कराने को कहा।

भाटिया ने कहा कि कांग्रेस को कानून का पालन करना होगा अन्यथा गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा संविधान का पालन करते हुए सभी आवश्यक और प्रभावी कदम उठाएगी।

उन्होंने आरोप लगाया कि गांधी परिवार को लगता है कि वह कानून की अनदेखी कर लोगों को बेवकूफ बना सकता है। उन्होंने कहा कि किसी को भी ऐसा भ्रम नहीं पालना चाहिए।

वायनाड लोकसभा सीट पर उपचुनाव 13 नवंबर को होना है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 26, 2024 03:58 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).