खेल की खबरें | बीजेके कप : स्वियातेक ने पोलैंड को फाइनल में पहुंचाया, चेक गणराज्य ने ब्रिटेन को हराया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. पोलैंड क साथ पहली बार इटली और कजाखस्तान ने भी फाइनल में जगह बनायी।

पोलैंड क साथ पहली बार इटली और कजाखस्तान ने भी फाइनल में जगह बनायी।

अन्य विजेताओं में 2011 के बाद छह बार का विजेता चेक गणराज्य, स्पेन, कनाडा और अमेरिका शामिल हैं।

फाइनल्स नवंबर में खेले जाने हैं, जिसके लिये स्थल की घोषणा अभी की जानी है।

स्वियातेक ने पहले उलट एकल में रोमानिया की आंद्रिया प्रिसाकारियू पर 6-0, 6-0 की जीत से पालैंड को अजेय बढ़त दिला दी। स्वियातेक की यह लगातार 19वें मैच में जीत थी जिसमें से दो उन्होंने एश बार्टी के संन्यास लेने बाद दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी बनने के बाद जीते हैं।

पोलैंड ने अंत में 4-0 से जीत दर्ज की।

कैमिला जियार्जी ने इटली के लिये एलघेरो में फ्रांस के खिलाफ तीसरा निर्णायक अंक दिलाया। जियार्जी ने हारमोनी टैन को 6-2, 6-0 से पराजित किया। इटली की कप्तान ताथियाना गार्बिन ने कहा, ‘‘हम खुश ही नहीं बल्कि सातवें आसमान पर हैं। ’’

फ्रांस को 2019 फाइनल के बाद लगातार तीसरे मुकाबले में हार मिली।

कजाखस्तान ने नूर सुल्तान में जर्मनी को हराकर उलटफेर किया। उसके लिये एलीना रिबाकिना ने एंजलिक कर्बर को 4-6, 6-3, 7-5 से पराजित किया और कजाखस्तान ने 3-1 से जीत हासिल की।

चेक गणराज्य ने प्राग में ब्रिटेन को 3-2 से शिकस्त दी।

स्पेन ने एक भी सेट गंवाये नीदरलैंड पर जीत दर्ज की और अमेरिका ने यूक्रेन को 3-2 से हराया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान