खेल की खबरें | बीजेके कप : राडूकानू ने ब्रिटेन को बराबरी पर किया, स्वियातेक ने पोलैंड को आगे किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. राडूकानू ने टेरेजा मार्टिनकोवा पर 7-5, 7-5 से जीत दर्ज की जो उनका ब्रिटेन के लिये बीजेके कप में पहला मैच था।

राडूकानू ने टेरेजा मार्टिनकोवा पर 7-5, 7-5 से जीत दर्ज की जो उनका ब्रिटेन के लिये बीजेके कप में पहला मैच था।

उनसे पहले हैरिट डार्ट को पूर्व फ्रेंच ओपन फाइनलिस्ट मार्केटा वोंड्रोयूसोवा से शुरूआती एकल में 1-6, 0-6 से हार मिली थी जिससे राडूकानू पर मैच से पहले काफी दबाव था।

अब शनिवार को पहले उलट एकल में वोंड्रोयूसोवा का सामना राडूकानू से होगा।

वहीं इटली ने फ्रांस पर, कजाखस्तान ने जर्मनी पर, पोलैंड ने रोमानिया पर और स्पेन ने नीदरलैंड पर 2-0 की बढ़त हासिल कर ली है।

बेल्जियम को बेलारूस पर वाकओवर मिला क्योंकि बेलारूस और गत चैम्पियन रूस को टूर्नामेंट में भाग लेने से निलंबित कर दिया। ऐसा यू्क्रेन पर रूस के हमले के चलते किया गया।

फाइनल्स में रूस की जगह आस्ट्रेलिया लेगा जिससे वह स्विट्जरलैंड और स्लोवाकिया के साथ शामिल हो जायेगा।

इगा स्वियातेक ने दुनिया की शीर्ष खिलाड़ी बनने के बाद अपने पहले प्रतिस्पर्धी मैच में रोमानिया की मिहाएला बुजारनेस्कू को एक घंटे से कम समय में पराजित कर दिया।

इससे पहले पोलैंड की माग्डा लिनेटे ने इरिना कैमेलिया बेगू पर जीत से अपनी टीम को पहला अंक दिलाया था।

स्वियातेक अब पहले उलट एकल में बेगू से भिड़ेंगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान